{"_id":"35-116848","slug":"Kannauj-116848-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के लिए जोश और जुनून से दौड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के लिए जोश और जुनून से दौड़े
Kannauj
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पूरे जोश के साथ देश के पालनहारों ने क्रास कंट्री रेस में भाग लिया। ब्लाक मुख्यालय से शुरू हुई क्रास कंट्री रेस का शुभारंभ जिलाधिकारी डा.आदर्श सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। क्रास कंट्री रेस में छात्राओं में रेनू देवी पाल व छात्रों में श्याम सिंह ने सभी को करारी शिकस्त दी।
रेस में प्रतिभाग करने के लिए जिले भर के विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सबसे पहले करीब एक सैकड़ा छात्रों को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुछ देर के बाद छात्राओं की रेस शुरू हुई। उधर क्रास कंट्री रेस को देखते हुए कन्नौज व सरायमीरा मार्ग को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। क्रास कंट्री रेस में किसी तरह का फर्जीवाड़ा न हो सके, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने रास्ते भर व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति कर रखी थी, जो कि बराबर छात्र-छात्राओं पर निगाह लगाए रहे। क्रास कंट्री रेस में छात्राओं में जेपी गर्ल्स इंटर कालेज की रेनू पाल प्रथम, पीएसएम महाविद्यालय की गोल्डी देवी द्वितीय व बाबा हरीपुरी इंटर कालेज कसावा की मोहिनी पाल तृतीय रही। छात्रों में श्याम सिंह पाइका केंद्र कसावा प्रथम, गौरव सिंह बीडी तिवारी इंटर कालेज जलालाबाद द्वितीय, राजू यादव एसवीएस इंटर कालेज तृतीय रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रथम को दो हजार, द्वितीय को पंद्रह सौ व तृतीय को एक हजार रुपए की धनराशि नकद प्रदान की। इस मौके पर सदर क्षेत्राधिकारी करन सिंह, एसडीएम सदर दिलीप त्रिगुणायत, जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्रपाल सोनकर, कृषि अधिकारी अशोक कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मतस्य जीसी यादव, बीडीओ साधना दीक्षित, व्यायाम शिक्षक अमरनाथ दुबे, रघुराज सिंह बघेल, कृष्णचंद्र दुबे, एनसी टंडन सहित अन्य मौजूद रहे।