फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   गणतंत्र की उमंग, नन्हे मुन्नों की रंगारंग तैयारी

गणतंत्र की उमंग, नन्हे मुन्नों की रंगारंग तैयारी

Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगला दिलू रोड स्थित जेबीजी नेशनल कालेज में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह है। बड़ी संख्या में विभिन्न कक्षाओं के बच्चे प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल के लिए एकत्र होते हैं और फिर संगीत की धुन पर डांस के स्टेप सीखने का सिलसिला शुरू हो जाता है।
शिक्षिका मेघा शाक्य, पूजा शाक्य, शैफाली दुबे, एकता दुबे, असमा खानम, फराह नाज, स्नेहा गुप्ता, नीतू यादव, निशा अग्निहोत्री व अमरीन नाज के निर्देशन में छात्रों ने मेरा रंग दे बसंती चोला पर समूह गान तैयार किया तो छात्राओं ने बोले चूड़ियां बोले कंगना गीत पर डांस के स्टेप सीखे। इसके अलावा फैशन का जलवा, बड़ी मुश्किल बड़ी मुश्किल आदि गीतों पर भी अभ्यास किए गए।
विज्ञापन

कालेज की प्रिंसिपल नूरे निशा व प्रबंधक हाफिज एहतशामुद्दीन के मुताबिक पीजी कक्षा के नन्हे मुन्ने लकड़ी की काठी व नन्हा मुन्ना राही गीत पर डांस का ककहरा सीख रहे हैं जबकि सीनियर क्लास की छात्राएं व छात्र डांस के साथ नाटक की तैयारी में भी जुटे हैं। हालांकि एक माह पहले से ही अभ्यास शुरू हो गया था लेकिन बीच में कड़ाके की सर्दी के चलते कालेज कई दिन बंद रहने से व्यवधान पड़ा। इसके बावजूद गणतंत्र दिवस पर यादगार कार्यक्रम प्रस्तुत करने की पूरी तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed