Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   नगर पंचायत बैठक में कई विकास कार्य मंजूर

नगर पंचायत बैठक में कई विकास कार्य मंजूर

Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। नगर पंचायत क्षेत्र में नए विकास कार्य कराने को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शुक्रवार की दोपहर बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सभासदों ने अपने-अपने मोहल्ले में विकास कार्य के लिए अध्यक्ष के समक्ष प्रस्ताव रखे। इनमें कई प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत की अध्यक्ष मीरा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें दुर्गा नगर मोहल्ले के सभासद प्रशांत सक्सेना ने अमीचंद्र के मकान से नरेंद्र की दुकान तक इंटरलाक रोड बनाने का प्रस्ताव रखा। इसी मोहल्ले में प्रशांत की दुकान से ठठिया रोड चौराहे तक इंटर लाक रोड का दूसरा प्रस्ताव रखा। दोनों प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा सभी सभासदों ने नगर में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए नई फागिंग मशीन खरीदने व सफाई व्यवस्था के लिए एक नया ट्रैक्टर खरीदने का प्रस्ताव रखा। इसे भी सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया। इसके अलावा तिर्वा कोतवाली से डीएन इंटर कालेज तक पक्के नाले का निर्माण, डीएन इंटर कालेज से टूसावरी मार्ग तक नाले की खुदाई, नगर क्षेत्र में खराब पड़े 27 हैंडपंपों को रिबोर कराने का भी प्रस्ताव स्वीकृत है। कस्बे के पटेल बारातघर के पास नगर पंचायत की दुकानें बनवाने व तिर्वा खास में पक्के बाग के पास पड़ी नगर पंचायत की भूमि पर प्राथमिक विद्यालय के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने पर स्वीकृति बनी। ठठिया रोड चौराहे पर यात्रियों की सुविधा के लिए मूत्रालय के निर्माण को लेकर भी सहमति प्रदान की गई। इस मौके पर सभासद मनीष पेंटर, बिटान वर्मा, रेनू सिंह, सनी यादव, कुलदीप यादव, प्रवीन कुमार, प्रशांत सक्सेना, मोहम्मद जकी, मिथलेश, बीना देवी, विकास कुमार मौजूद रहे। अधिशाषी अधिकारी करुणाशंकर शुक्ला ने बताया कि बोर्ड में पारित हुए सभी प्रस्ताव का स्टीमेट शीघ्र ही तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed