{"_id":"35-107472","slug":"Kannauj-107472-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में पढ़ाने का हुनर सिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में पढ़ाने का हुनर सिखाया
Kannauj
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। ब्लाक संसाधन केंद्र पर दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीटीसी का छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सदर ब्लाक, नगर क्षेत्र एवं उमर्दा ब्लाक के शिक्षामित्रों के 70-70 के बैच को संदर्भदाता प्रशिक्षण दे रहे हैं। शनिवार को शिक्षा मित्रों को बालकों की अवस्थाओं व खेल-खेल में पढ़ाए जाने के कला कौशल को समझाया गया।
सदर ब्लाक के प्रशिक्षण में संदर्भदाता प्रमोद द्विवेदी ने छात्रों की अवस्थाओं का विस्तार पूर्वक ज्ञान कराया। डा.दिलीप यादव ने कहा कि विद्यालय में छात्रों के साथ अच्छा व्यवहार करें। तभी वह आपसे घुलमिलकर रहेंगे। साथ ही परिसर में कुछ ऐसा न करे जिसका बच्चों पर प्रभाव पड़े। सत्यपाल यादव ने खेल के जरिए बच्चों को किस तरह से पढ़ाया जाएगा, इस पर प्रकाश डाला। नगर क्षेत्र व उमर्दा के प्रशिक्षण हाल में व्यायाम शिक्षक डा.अमरनाथ दुबे ने शिक्षा मित्रों को व्यायाम के गुर सिखाए। कहा कि छात्र जब स्वस्थ रहेंगे, तभी उनका पढ़ाई में मन लगेगा। जिला स्काउट मास्टर रघुराज सिंह बघेल ने शिक्षामित्रों को स्काउट का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान स्काउट के नियमों को विस्तार पूर्वक समझाया। एबीआरसी अश्वनी पांडेय सहित अन्य संदर्भदार्ता भी मौजूद रहे।