फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   सरकारी नलकूप छह महीने से बंद पड़ा है

सरकारी नलकूप छह महीने से बंद पड़ा है

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मानीमऊ (कन्नौज)। राजकीय नलकूप विभाग अपने कामकाज में किसी तरह का सुधार लाने को तैयार नहीं है। कई महीने से जिले में दर्जनों नलकूप बंद पड़े हैं। इससे सैकड़ों बीघा फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। तमाम प्रयास के बावजूद किसानों को किसी तरह की राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

सैय्यदपुर सकरी का राजकीय नलकूप छह माह से खराब चल रहा है। काफी प्रयास के बाद मोटर ठीक करके लगाई गई मोटर तीन दिन में ही खराब हो गई। आलू, मटर और सरसों की सैकड़ों बीघा फसल सूखकर बर्बाद हो रही है। नलकूप विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से किसान काफी परेशान हैं। किसान इंद्रीश अली, इरफान अली, युसुफ अली, मोनिस अली और मुस्तकीम अली आदि ने बताया राजकीय नलकूप 40 नंबर छह माह पहले खरीफ की फसल के दौरान खराब हो गया था। इससे करीब चालीस फीसदी फसल सूखकर बर्बाद हो गई। पंद्रह दिन पहले ठीक करके लगाई गई मोटर तीन दिन चलने के बाद फिर खराब हो गई। मोटर खराब होने का प्रमुख कारण घटिया तार बताया जा रहा है। किसानों ने कहा समस्या के निदान के लिए जल्द ठोस कदम न उठाए गए तो वे कलेक्ट्रेट में अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed