फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   रंगारंग कार्यक्रमों से मन मोहा

रंगारंग कार्यक्रमों से मन मोहा

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Kannauj
Kannauj Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। पूर्वी बाईपास स्थित जेएसआईटीएम में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी में छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभी छात्रों ने एक दूसरे से खुद को परिचित कराया। छात्रा शिखा चौहान ने गीत क्रेजी किया रे, रोहित, नवनीत, पारूल, सौरभ व प्रतीक्षा ने डांडिया व आदित्य ने सोलो डांस की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। अमित व प्रबल ने कालेज के दिन गीत पर डांस ड्रामा प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। इस दौरान सभी छात्र छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

इससे पूर्व सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्था के निदेशक इंजी.सुप्रभाष सक्सेना ने कहा सीनियर छात्रों से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने जूनियर साथियों के सामने आदर्श प्रस्तुत करने के साथ उनका पथ प्रदर्शन भी करें। उन्होंने कहा बहुत जल्दी नगर को अंर्तराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस विद्यालय समर्पित करने जा रहे हैं जो अपने स्तर का जिले का पहला स्कूल होगा। सुप्रभाष अकादमी के नाम से यह विद्यालय क्षेत्र में विद्या रूपी प्रकाश फैलाएगा। इस मौके पर संस्था के प्रबंधक हिमांशु सक्सेना, प्राचार्य पंकज सिन्हा, आलोक पांडेय, मयंक पांडेय, सुरभि सक्सेना, कु.अनुपमआनंद व पूजा सिंह सहित सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed