{"_id":"35-107077","slug":"Kannauj-107077-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल संचालक के खिलाफ छानबीन शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल संचालक के खिलाफ छानबीन शुरू
Kannauj
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। बाईपास के निकट जीटी रोड किनारे स्थित अर्शी अस्पताल के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाल आरपी शर्मा की मानें तो पुलिस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच तक तह तक जाएगी। पुलिसिया सक्रियता से मरीजों के हितों से खिलवाड़ कर रहे अन्य अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
मालूम हो कि मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डा. एपी सिंह, डा. राम मोहन और अपर शोध अधिकारी वाईके मंजुल ने अर्शी अस्पताल में छापा मारा था। कमियां मिलने पर डिप्टी सीएमओ एपी सिंह ने कोतवाली में अस्पताल संचालक मुशीर अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मुकदमे में कई गंभीर आरोप जड़े गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीएन वाजपेयी ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिले के अन्य हिस्सों में भी छापामार अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।
उधर जिला मुख्यालय, कसबा तिर्वा, गुरसहायगंज, छिबरामऊ समेत अन्य कसबों में संचालित निजी नर्सिंग होम व निजी क्लीनिकों के संचालकों के भी इस कार्रवाई से होश फाख्ता हो गए हैं। लंबे समय बाद स्वास्थ्य विभाग ने गड़बड़ी मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई कर संकेत दिए हैं कि मनमानी करने वाले अब ज्यादा लंबे समय तक नहीं बच पाएंगे। जल्द ही कई अन्य अस्पतालों में भी औचक छापे डालकर हकीकत जांची जाएगी।
विज्ञापन
उधर सीएमओ डा. पीएन वाजपेयी का कहना है कि मुशीर अहमद डिप्टी सीएमओ के ऊपर झूठे आरोप लगा रहा है। यदि उन्होंने हफ्ता मांगा या फोन कर धमकाया था तो उस वक्त शिकायत क्यों नहीं की ? छापा पड़ने व एफआईआर कार्रवाई होने के बाद तो आरोप लगते ही रहते हैं। इसलिए वह डिप्टी सीएमओ के खिलाफ कोई जंाच नहीं कराएंगे।