{"_id":"649dc4a8bd9de09ee60f1356","slug":"99996-stolen-from-retired-captains-account-kannauj-news-c-12-1-310925-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रिटायर्ड कैप्टन के खाते से 99,996 रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रिटायर्ड कैप्टन के खाते से 99,996 रुपये उड़ाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। ऑनलाइन शॉपिग एप से ऑर्डर किए गए कपड़े न आने पर कस्टमर केयर पर समस्या बताना आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन को महंगा पड़ गया। कस्टमर केयर ने उनको बातों में फंसाकर खाते से 99,996 की नकदी पार कर दी। पुलिस ने रिटायर्ड कैप्टन की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला सुभाष नगर निवासी रिटायर्ड कैप्टन अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि 26 जून को फ्लिपकार्ट शॉपिंग एप से दो जोड़ी कपड़े ऑर्डर किए थे लेकिन शाम तक उनके ऑर्डर कंफर्म नहीं हुए पर 1248 रुपये की धनराशि को गूगल पे से पेमेंट कर दिया। ऑर्डर न आने पर उन्होंने देर शाम कस्टमर केयर पर समस्या बताई तो उसने समाधान के लिए उनकी कॉल को ट्रांसफर कर दिया। हालांकि उन्होंने कोई भी ओटीपी या पिन नंबर नहीं बताया। फिर भी देर रात उनके खाते से 49,998 पेयर पेमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम कट गए। जब धनराशि कटने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया तो उन्होंने पूछा लेकिन युवक बातों में घुमाता रहा। वह डेबिड कार्ड को ब्लॉक करने के लिए कस्टमर केयर पर व्यस्त रहा, तब तक उनके खाते से 49,998 रुपए और कट गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच निरीक्षक राधेश्याम को सौंप दी है।