फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   25 परीक्षार्थियों की बीएड परीक्षा छूटी

25 परीक्षार्थियों की बीएड परीक्षा छूटी

Tue, 14 May 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
25 परीक्षार्थियों की बीएड परीक्षा छूटी
छिबरामऊ (कन्नौज)। बीएड की परीक्षा स्कीम में बार-बार तिथियों के परिवर्तन से 25 परीक्षार्थियों का मंगलवार को होने वाला पेपर छूट गया। यह पेपर एक दिन पहले ही करा दिया गया था। परीक्षा से वंचित बीएड परीक्षार्थियों ने हंगामा करते हुए कालेज गेट के बाहर प्रदर्शन किया। परीक्षार्थियों ने छूटे पेपर की पुन: परीक्षा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



शहर के नेहरू महाविद्यालय में बीएड की परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को परीक्षा देने पहुंचे करीब 25 परीक्षार्थियों को उस समय मायूसी हाथ लगी, जब उन्हें बताया गया कि आज होने वाला पेपर एक दिन पहले हो चुका है। ऐसे में परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। परीक्षार्थियों का कहना था कि यूनिवर्सिटी द्वारा जो स्कीम जारी की गई, उसमें सेकेंड पेपर 14 मई को होना था। इसी आधार पर वह लोग परीक्षा देने आए थे। परीक्षा केंद्र पर बताया गया कि यह पेपर एक दिन पहले 13 मई को ही करा दिया गया। इस संबंध में प्राचार्या डॉ.अजिता त्रिपाठी अवस्थी ने बताया कि इस बार बीएड परीक्षा की स्कीम तीन बार बदली गई है। पहले यह परीक्षा 8 मई से होनी थी। इसे बदल कर 10 मई कर दिया गया। तीसरी बार पुन: स्कीम बदली गई। तीसरी स्कीम में परीक्षा तो 10 मई से शुरू हुई, लेकिन बीच के कुछ पेपरों की तिथियों में परिवर्तन किया गया। इसी परिवर्तन के चलते लगभग 25 छात्र परीक्षा से वंचित रह गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले दिन परीक्षा में 120 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। 13 मई को हुए द्वितीय पेपर में अनुपस्थित छात्रों की संख्या बढ़कर 145 पहुंच गई। ऑनलाइन जारी स्कीम के कारण परीक्षार्थी जानकारी के अभाव में परीक्षा से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 परीक्षार्थियों की बीएड परीक्षा छूटी
परीक्षार्थियों ने कालेज गेट के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed