फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   837.94 lakh to get rid of waterlogging

Kannauj News: जलभराव से निजात के लिए 837.94 लाख

Sat, 09 May 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
837.94 lakh to get rid of waterlogging
छिबरामऊ। नगर के कई मोहल्लों में बारिश के दिनों में होने वाले जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद किरण नजर आने लगी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य विपिन द्विवेदी की पहल पर नगर विकास मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री ने समस्या से निजात के लिए शुक्रवार को 837.94 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन



पिछले कई सालों से बरसात के दिनों में सुभाष नगर, ग्रेसीगंज, ककरैया, रामनगर समेत आसपास के मोहल्ले में पानी निकासी के इंतजाम न होने के कारण गलियां जलमग्न हो जाती थी। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। पिछले दिनों मोहल्ला रामनगर स्थित शिव मंदिर के आसपास जलभराव के कारण पूरे सावन मास भक्त पूजा के लिए नहीं पहुंच पाए थे। समस्या को देखते हुए भाजपा नेता विपिन द्विवेदी ने सात जुलाई, चार नवंबर व 18 फरवरी को आर्यनगर, स्वरूप नगर व सुभाष नगर वार्ड में होने वाले जलभराव की शिकायत विधान परिषद सदस्य डाॅ. मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी से की थी।
विज्ञापन

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एमएलसी व विपिन द्विवेदी ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलकर समस्या की गंभीरता से अवगत कराया था। शिकायत के बाद नगर विकास मंत्री के निर्देश पर पंपिंग स्टेशन व नाला निर्माण के लिए सर्वे कराया। जल निगम की शाखा सीएनडीएस द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर समस्या के निराकरण के लिए बजट स्वीकृत करते हुए सीएनडीएस को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी है। विपिन द्विवेदी ने बताया कि योजना के धरातल पर आने के बाद नगर के लोगों को जलभराव से पूरी तरह से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed