{"_id":"5c042217bdec2241b62880f0","slug":"81543774743-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी में आई अपनों की महक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी में आई अपनों की महक
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। 18 देशों से 44 विदेशी मेहमान रविवार को खुशबू के शहर कन्नौज में पहुंचे। यहां की मिट्टी में उन्हें अपनों की महक आई। इतने भावुक हुए कि न केवल मिट्टी को चूमा बल्कि अपने साथ भी ले गए। कहा कि हम इस मिट्टी के ऋणी हैं क्यों कि यहां हमारे पूर्वजों ने जन्म लिया था। सिद्धपीठ मां काली देवी के दर्शन और पूजन भी किया। बताया कि पूर्वज मां काली के उपासक थे और वह भी नवरात्र में व्रत रखते हैं।
शहर एक होटल में विदेशी मेहमानों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कुमकुम का तिलक और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद विदेशी मेहमान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद सदस्य प्रवीण कुमार, टंडन, डा. रजनी सरीन व एनसी टंडन के साथ सिद्धपीठ मां काली देवी मंदिर गए, वहां पूजन के बाद आरती पर नृत्य किया। शहर के लोगाें ने पुष्पवर्षा कर मेहमानों का स्वागत किया। मंदिर समिति की अनुमति से मां काली की मूर्ति के फोटो भी खींचे और मंदिर का इतिहास जाना। इसके बाद एफएफडीसी पहुंचे, वहां की मिट्टी को चूमा और साथ ले जाने के लिए पात्रों में भी भर लिया। एफएफडीसी में मिट्टी से इत्र बनने की विधि के बारे में जानते रहे। इत्र की कुछ शीशी भी ली। पुरात्तव संग्रहालय में कन्नौज के इतिहास को जाना।
पुरातत्व संग्रहालय में लगे महमूद गजनवी के कन्नौज से लोगाें को बंधक बनाकर ले जाने का चित्र देखकर बोले कि हां ऐसे ही हमारे पूर्वजों को ले जाया गया था। सम्राट हर्षवर्धन के समय काल की चीजों को भी देखा। इसके बाद होटल में प्रशासनिक अधिकारियों और शहर के लोगों के साथ गोष्ठी में शामिल हुए। गोष्ठी में डीएम रवींद्र कुमार, भाजपा प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक, प्रोफे सर रमेश तिवारी विराम, ओमप्रकाश पाठक, सदर एसडीएम शैलेष कुमार, सदर सीओ श्रीकांत प्रजापति, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता अनुराग तिवारी उर्फ बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोष्ठी में बोलते हुए दल के लोगाें ने कहाकि कन्नौज हमारे पूर्वजों की जन्मभूमि है। यहां हमारी असंख्य स्मृतियां है। जिन्हें आज हम संजोने आए और संजोकर ले जा रहे हैं। कन्नौज वासियों के प्रति ढेरो शुभकामनाएं। विदेशी मेहमानों ने जिला प्रशासन से कहाकि आर-रोमानियां को विशिष्ट अतिथि का दर्जा दिलाया जाए। जब कभी हममे कोई कन्नौज पूर्वजों की जन्मभूमि के दर्शन को आए तो रहने-खाने की व्यवस्था हो। पूर्वजों का एक स्मारक भी बनवाया जाए। मेहमानों में ओपी गोयल, जमीर अनवर, अजय कुमार, अजीत कुमार, नारायण कुमार, डा. बज्रराम, ओरहान, जोवन, जमीर, बेहर, वनको, अंका, वंको, कार्लो जोली, जुन्हा, दित्रा जुकारिया शामिल रहे। ये लोग दिल्ली व लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद के तत्वाधान में भारत से रोमा विस्थापन के 1000 वर्ष पूरे होने पर आयोजित अधिवेशन में आए थे।
विदेशी मेहमानों ने बताया कि 1019 में तुर्की आक्रांती महमूद गजनवी भारत में हमले के दौरान जब कन्नौज पहुंचा तो वह यहां से उनके कई पूर्वजों को बंधक बनाकर अपने साथ गजनी ले गया था। बंधक बनाए लोगों में महिला, बच्चे, बूढ़े जवान सभी थे। कहाकि वह सभी भारत को आज भी अपनी मातृभूमि मानते हैं।
मिट्टी में महशूस की अपनों की खुशबू
फ्रांस, नीदरलैंड, सर्बिया, रशिया, रोमानिया, स्वीडन, कोरिया, स्पेन से आए 40 विदेशी मेहमान
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 02केएनजेपी 10- गोष्ठी कार्यक्रम में दिव्यांग मेहमान का मार्ल्यापण करते अनुराग तिवारी।
फोटो 02केएनजेपी 18- शहर के माता काली देवी मंदिर परिसर में प्रवेश करता मेहमानो का दल।
फोटो 02केएनजेपी 19- सिद्धपीठ मां काली देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करते भक्त।
फोटो 02केएनजेपी 20- मंदिर में घंटा बजाती विदेशी मेहमान।
फोटो 02केएनजेपी 21- एफएफडीसी में तैयार इत्र की खुशबू लेते हुए।
फोटो 02केएनजेपी 22- अपने पूर्वजों की मिट्टी को भरते हुए मेहमान।
फोटो 02केएनजेपी 23- संग्रहालय में कन्नौज के इतिहास को जानती मेहमान।
फोटो 02केएनजेपी 24- शहर के एक होटल में आयोजित गोष्ठी में बोलते डीएम रवींद्र कुमार व मौजूद अन्य।
फोटो 02केएनजेपी 25- गोष्ठी कार्यक्रम में मौजूद सदर एसडीएम, सीओ व अन्य लोग।