{"_id":"59a309294f1c1b6c768b4a28","slug":"71503856937-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरो ने देखे तिर्वा के पौराणिक स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरो ने देखे तिर्वा के पौराणिक स्थल
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा(कन्नौज)। कन्नौज जिले के पुरातत्व से जुड़े स्थानों को सुरक्षित व संरक्षित करने की मुहिम में जुटे एसडीएम सदर अरुण कुमार, होमगार्ड कमांडेंट चंदन सिंह व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार ने रविवार को तिर्वा क्षेत्र के कई पौराणिक स्थलों का जायजा लिया। जर्जर हो रहे ऐतिहासिक स्थलों की दुर्दशा पर दुख जताया।
अफसरों की टीम दोपहर बारह बजे के करीब तिर्वा पहुंची। सबसे पहले सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर, सिद्धपीठ दौलेश्वरधाम, तिर्वा रियासत द्वारा निर्मित पक्का तालाब, पंचवटी मंदिर, तिर्वा राजघराना, पुरानी तहसील को देखा। बाद में एक निजी गेस्ट हाउस में पत्रकारों को बताया कि कन्नौज से जुड़े पौराणिक स्थलों को सोशल साइट व गूगल के जरिए इनका प्रचार-प्रसार करना चाहते हैं।
इससे कन्नौज जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा। विदेशों से पर्यटक इन पौराणिक स्थलों को देखने के लिए आएंगे। इस वजह से उनकी टीम जिले भर के इन ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण कर रही है। उनसे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को संजो रही है।