फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   70 thousand women have vehicles in their names, 33 thousand have licenses

Kannauj News: 70 हजार महिलाओं के नाम वाहन, लाइसेंस 33 हजार के पास

Wed, 16 Jul 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
70 thousand women have vehicles in their names, 33 thousand have licenses
कन्नौज। महिलाएं वाहनों को खरीदने में तो सबसे आगे है पर लाइसेंस बनवाने में काफी पीछे हैं। जिले में महिलाओं के नाम 70 हजार वाहन हैं परड्राइविंग लाइसेंस 33 हजार के पास ही हैं।
विज्ञापन




महिलाओं के नाम पर वाहन खरीदने पर कंपनियां छूट देती हैं। इस कारण लोग पत्नी, बेटी और बहन के नाम खरीद लेते हैं। कभी-कभी अतिरिक्त सुविधाएं भी महिला वाहन स्वामियों को मिल जाती हैं। यही वजह है कि लोग महिलाओं के नाम पर वाहन खरीदते हैं। वाहन न चला पाने के कारण महिलाओं का लाइसेंस नहीं बन पाता है।
विज्ञापन

कई महिलाएं एआरटीओ कार्यालय की दौड़ न लगाने के कारण लाइसेंस बनवाने नहीं पहुंचती हैं। हालांकि, ऑनलाइन प्रक्रिया काफी आसान है, लेकिन महिलाएं इसमें रुचि नहीं ले रहीं। यही कारण है कि जिले में 2.80 लाख वाहनों में स्वामी महिलाएं हैं और सिर्फ 33 महिलाओं ने ही लाइसेंस बनवाए हैं। एआरटीओ इज्या तिवारी का कहना है कि सभी वाहन चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है। उचित लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाएं। यह वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। घटना-दुघर्टना के समय वैध लाइसेंस से वाहन चालक को कानूनी कार्रवाई में बड़ी राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2.80 लाख वाहनों में 70 हजार महिलाओं के नाम
जिले की आबादी 19 लाख है, जिनमें जिले में छोटे-बड़े मिलाकर 2.80 लाख वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें से 70 हजार महिलाओं के नाम पंजीकृत हैं। पुरुषों के नाम 2.10 लाख हजार वाहन हैं।


1.72 लाख में से 33,133 महिलाओं के लाइसेंस

जनपद में 1.72 लाख लोगों के पास वाहन चलाने का लाइसेंस हैं, जिनमें से 33,133 महिलाएं हैं। इससे स्पष्ट है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के लाइसेंस काफी कम हैं। साथ ही पंजीकृत वाहनों के सापेक्ष लाइसेंस धारकों की संख्या भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed