फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   70 percent crop treated Administration

प्रशासन ने माना 70 फीसदी फसल बर्बाद

Sat, 11 Apr 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 11 Apr 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
70 percent crop treated Administration
केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई टीम के निरीक्षण के बाद जिला प्रशासन ने इस बात को स्वीकार किया कि करीब 70 प्रतिशत फसल बर्बाद हुई है। इसके लिए जिला प्रशासन ने शासन से सौ करोड़ रुपये की डिमांड भेजी है। शनिवार को डीएम ने ग्राम रंपुरा में कई किसानों को चेक बांटी।
विज्ञापन


डीएम अनुज कुमार झा ने बताया शासन से किसानों को फसल का मुआवजा देने के लिए 11 करोड़ 70 लाख रुपये जनपद को प्राप्त हुआ था। इस धनराशि को 14 अप्रैल तक हरहाल में वितरित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 70 प्रतिशत फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


किसानों को और अधिक मुआवजा दिलाने के लिए उन्होंने सौ करोड़ रुपये के डिमांड शासन को भेजी है। अब हर किसान को उसकी क्षति का मुआवजा मिलेगा। उन्होंने बताया सर्वे में सुधार किया गया है। अब 750 की जगह कम से कम 1000 रुपये और एक एकड़ की जगह कम से कम दो हेक्टेयर जमीन और 9000 की जगह अधिकतम 18 हजार रुपये का मुआवजा किसानों को मिल सकता है। शनिवार को उन्होंने प्राथमिक विद्यालय रंपुरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम खोजीपुर, रंपुरा और कल्यानपुर के 110 किसानों को चेक वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़िनी प्रतिनिधि के अनुसार ग्रामसभा खड़िनी के माझपाटी, गोबरिया, पाखड़, नगरिया मानदाता, नगला तोरन, नगला खरगाई, खटकरी गांव के 182 किसानों को शनिवार फसल मुआवजे के तौर पर पांच लाख 64 हजार 720 रुपये दिए गए। चेक वितरण के दौरान लेखपाल अवध नारायण पांडेय, प्रधान सुरेंद्र सिंह तोमर, पंचायत मित्र शिवपाल सिंह मौजूद रहे।

मुआवजा दिलाने की लगाई गुहार
डीएम के आगमन की भनक लगते ही तमाम किसान तहसील पहुंच गए। कई घंटे तक इंतजार के बाद जब डीएम समीक्षा बैठक लेकर सभागार से बाहर निकले तो वहां मौजूद किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की। ग्राम सैंसारपुर के राधेप्रकाश द्विवेदी ने बताया उसने और उसके भाइयों ने ग्राम सैंसारपुर, कूंदेपुर, खानपुर कर्मी व पंथरा में स्थित अपने खेतों पर गेहूं की फसल बोई थी।

पिछले माह बारिश और ओलावृष्टि से पूरी फसल नष्ट हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल ने अपने चहेतों के नाम लिखकर उन्हें क्षतिपूर्ति दिलाई। जबकि पीड़ित किसानों को शासन से मिलने वाला मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। इसके अलावा कई अन्य गांव के किसानों ने भी इस तरह की समस्याओं को उठाया। डीएम ने किसानों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

विधायक ने देखी फसलों की दुर्दशा
क्षेत्रीय विधायक ने क्षेत्र के कई ग्रामों का भ्रमण कर बर्बाद हुई फसल का मौके पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। शनिवार को विधायक अरविंद सिंह यादव ने क्षेत्र के ग्राम प्रेमपुर, हरिकरनपुर, सुल्तानपुर, भानपुर, फरीदपुर, दिलीपपुर, अरूहो, दीनपुर, रामखेड़ा, मेरापुर गढ़िया, भुलभुलियापुर, भरौला सिरकनेपुर आदि कई ग्रामों का दौरा किया।


उन्होंने क्षेत्र के किसानों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही भरोसा दिलाया कि उन्हें हर संभव राहत दिलाने का काम किया जाएगा। इस दौरान अशोक चौहान, संजीव यादव, राजीव यादव, रोबिन सिंह यादव, मोनू चौहान, सतेंद्र यादव, राम सिंह, देवेंद्र यादव, जीतू, उपेंद्र सिंह, मनोज, विनीत, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed