फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   67.80 crore estimated budget proposal passed

Kannauj News: 67.80 करोड़ अनुमानित बजट के प्रस्ताव पास

Fri, 27 Jan 2023 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
67.80 crore estimated budget proposal passed
फोटो:35 - जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, सांसद सुब्रत पाठक, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत व छिबरामऊ - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला पंचायत की बैठक में 67.80 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट के प्रस्ताव पास कर दिए गए। इसमें 57 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। यह बजट वित्तीय वर्ष 2022-23 का है। इसके अलावा अगले वित्तीय वर्ष की आयव्यय पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य और सांसद सुब्रत पाठक के अलावा तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत व छिबरामऊ अर्चना पांडेय की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें वर्ष 2022-23 का आयव्यय पुनरीक्षित बजट को अनुमोदन दिया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 का मूल आयव्यय बजट पर भी चर्चा हुई। शासन से मिलने वाले अनुदान में पंचम राज्य वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग से होने वाले कार्यों की भी योजना बनाई गई और स्वीकृति मिली।
विज्ञापन

छिबरामऊ में जिला पंचायत की ओर से बनवाई गईं दुकानों के विनयमितिकरण, उमर्दा ब्लॉक क्षेत्र के कृषि फार्म इंदरगढ़, जनखत, भौरामऊ व कन्नौज के मित्रसेनपुर व सतौरा बाजार में अस्थाई चहारदीवारी बनाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई। जिला पंचायत की स्वामित्व वाली जमीन पर नई दुकानों के निर्माण को लेकर सतौरा, हसेरन के इंदरगढ़ और राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में मानीमऊ में ध्वस्त हुई दुकानों के निर्माण को भी अनुमोदन मिला। इसके अलावा महादेवी घाट गंगाजी पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीसी रोड, सीढ़ियों के निर्माण व स्नान वाली जगह पर स्थाई रेलिंग के निर्माण के लिए भी हरी झंडी दी गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य दिगंबर सिंह यादव, इंद्रेश यादव, पीडी सुशील सिंह, बीएसए कौस्तुभ सिंह, जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे। वर्ष 2023-24 के लिए अनुमान बजट 36 करोड़ 84 लाख रुपये का रखा गया है। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा समर्थित प्रत्याशी रहे श्याम सिंह यादव ने बताया कि किसी भी सदन की बैठक सुबह से शुरू होती है, शुक्रवार को बैठक का समय दोपहर तीन बजे का रखा गया। बैठक उसके बाद ही शुरू हो पाती है, जिससे सदस्यों को अपनी बात रखने का समय नहीं मिलता है। समय को बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा बैठक में 27 में से 23 सदस्य मौजूद थे। आठ में से छह ब्लॉक प्रमुख रहे। सांसद, दोनों विधायक भी थे। सदन में जो भी प्रस्ताव आए, उसे पास कर दिया गया है। पहली अप्रैल 2022 को बचे बजट, शासन से मिले, जिला पंचायत की आय समेत कई बिंदुओं पर चर्चा हुई है। वर्तमान व आगामी वर्ष के लिए बजट अभी शासन से मिला नहीं है।

--सुरेंद्र वर्मा, अपर मुख्य अधिकारी- जिला पंचायत
----
मवेशियों के लिए 100 रुपये की खुराक देने की मांग
जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव ने कहा कि मवेशियों के लिए 30 रुपये की खुराक में कुछ नहीं होता है। इसे बढ़ाकर 100 रुपये किया जाए। सदन ने प्रस्ताव पास कर शासन को भेजने पर सहमति जताई। इसके अलावा उन्होंने खाद की समस्या पर भी सवाल उठाए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी व ट्रामा सेंटर शुरू करने की मांग भी उन्होंने की।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed