फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   66.70 percent voting in Kshetra Panchayat member by-election

क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव में 66.70 फीसदी मतदान

Tue, 04 Feb 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
66.70 percent voting in Kshetra Panchayat member by-election
मतदान केंद्र के बाहर खड़ा पुलिस बल। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/इंदरगढ़। ब्लाक हसेरन के क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड उद्यमपुर (जगतापुर) के उपचुनाव में 66.70 फीसदी मतदान हुआ। 1027 मतदाताओं में से 685 ने मताधिकार का प्रयोग किया। उपचुनाव में बसपा के पूर्व मंत्री अजय भारती व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया की पत्नी समेत सात प्रत्याशी मैदान में हैं। शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए जोनल समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय उद्यमपुर के दो बूथों पर मतदान हुआ। सुबह आठ बजते ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। जोनल मजिस्ट्रेट जयकरन, सेक्टर मजिस्ट्रेट विशेश्वर सिंह, प्रभारी निरीक्षक ठठिया विजय बहादुर वर्मा, प्रभारी निरीक्षक इंदरगढ़ सुरजीत वर्मा समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इसकी वजह से अराजकतत्व मतदान केंद्र के आसपास नहीं दिखाई दिए। प्रशासन की सतर्कता से चुनाव शांतिपूर्वक हुआ। सहायक निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य का उपचुनाव शांति पूर्वक हुआ है। मतपेटियों को हसेरन ब्लाक के स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। पांच फरवरी को मतगणना होगी।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री ने व्हील चेयर पर पहुंच किया मतदान
क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव में लोगों में खास दिलचस्पी रही। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री रहे विजय बहादुर पाल ने व्हील चेयर से पहुंचकर मतदान किया।
इन प्रत्याशियों का फैसला मतपेटी में बंद
अजय पाल पुत्र सुघर पाल, अनूप कुमार पुत्र अशोक, अल्का रानी पत्नी अजय कुमार, ब्रजेश पुत्र रामऔतार, रीना पत्नी धर्मेंद्र कुमार, रीना उर्फ रजनी पत्नी उमाशंकर बेरिया व शिल्पी पत्नी अजय भारती चुनाव मैदान में हैं। इन सभी के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed