{"_id":"5c8fe2febdec2214046ef252","slug":"61552933630-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में बंदर का उत्पाद, कैंटीन संचालक को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में बंदर का उत्पाद, कैंटीन संचालक को काटा
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। बंदर का आतंक कम नहीं हो रहा है। सोमवार को बंदर ने सीएचसी में उत्पात मचाया। कर्मचारियों को आवासों से नहीं निकलने दिया। एक कर्मचारी को काटकर जख्मी कर दिया।
सोमवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में बंदर ने खूब उत्पात मचाया। कैंटीन संचालक रामनरेश राजपूत निवासी मस्तियापुर को काट लिया। फार्मासिस्ट व कर्मचारियों को आवासों से निकलते समय डराया। जच्चा-बच्चा वार्ड में महिलाओं में दहशत रही। दोपहर तक अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा रहा। मरीज इधर-उधर खिसक गए। रैबीज वैक्सीन उपलब्ध न होने से मरीज मायूस होकर लौट गए। वन विभाग की टीम ने सोमवार को बंदर पकड़ने का प्रयास भी बंद कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि काफी प्रयास के बाद भी वह पकड़ में नहीं आ रहा है।