फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   600 Electrical sub-centers in the state by 2016

प्रदेश में 2016 तक बनेंगे 600 विद्युत उप केंद्र

Fri, 20 Feb 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Fri, 20 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
600 Electrical sub-centers in the state by 2016
प्रदेश में दो साल के अंदर 600 विद्युत उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इसके बाद सभी जिला मुख्यालयों को 22 घंटे तहसील मुख्यालय को 18 घंटे एवं गांवों को 16 घंटे बिजली दी जाएगी। कन्नौज में फाल्ट होने की स्थिति में फर्रुखाबाद से बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए नीब करोरी में 220 केवी का सब स्टेशन बनेगा।
विज्ञापन


यह दावा किया है मुख्यमंत्री के बिजली सलाहकार एवं पावर कारपोरेशन के पूर्व एमडी कृपाल सिंह ने। इन्होंने शुक्रवार को जिले में बिजली व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के बिजली सलाहकार एवं पावर कारपोरेशन के पूर्व एमडी कृपाल सिंह सुबह करीब 11 बजे कन्नौज पहुंचे। वर्कशाप व स्टोर का निरीक्षण करने के बाद विद्युत उप केंद्र बहादुरपुर उज्जैना पहुंचे। यहां की व्यवस्थाएं देखीं और निगम के अफसरों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि कन्नौज को छिबरामऊ में स्थापित 220 केवी सब स्टेशन से आपूर्ति मिलती है। लेकिन फाल्ट आने पर आपूर्ति प्रभावित होती है। इस समस्या के निराकरण के लिए फर्रुखाबाद के नीब करोरी में बनने वाले सब स्टेशन से कन्नौज की आपूर्ति जोड़ी जाएगी।

इससे आपात स्थिति आने पर नीब करोरी से कन्नौज जनपद को भी बिजली सप्लाई मिल सकेगी। जिले में स्थापित वर्कशाप और स्टोर के लिए 100 गुणा 150 वर्ग मीटर की जगह तलाशी जाएगी, जिसमें स्टोर और वर्कशाप स्थापित कराया जाएगा। जहां पर ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम भी किया जाएगा।

तिर्वा क्षेत्र में 132 केवी सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। यहां पर 40 एमबी की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके निर्माण हो जाने से पूरे जिले में लो-वोल्टेज की समस्या और ओवरलोडिंग से निजात मिलेगी। साथ ही बिजली की लाइनों में फाल्ट कम आएंगे।

उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए अक्तूबर 2016 तक का लक्ष्य रखा गया है। सभी अधिशासी अभियंताओं को पत्र भेजकर उपकरणों की डिटेल मांगी गई है। 33केवी के बिजली घर पूरे प्रदेश में डिमांड के अनुसार बनवाए जाएंगे। फीडर सुधार, लाइन मरम्मत के साथ ही टाउन एरिया के सभी ट्रांसफार्मरों की क्षमता व़ृद्धि की जाएगी। पूरे प्रदेश में 23500 छोटे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी।

श्रमिकों के लिए चल रहीं लाभकारी योजनाएं
गुरुवार देर रात सपा के जिला सचिव मुनीर कुरैशी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रम विभाग के राज्यमंत्री जगदेव सिंह यादव ने कहा कि सरकार सोलह प्रकार के मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसमें बीड़ी, भट्टा, जरदोजी आदि काम करने वाले मजदूरों के लिए बीमा योजना चल रही है।


गरीब मजदूरों के यहां कन्या पैदा होने पर बीस हजार व पुत्र होने पर दस हजार रुपए का अनुदान दिया जा रहा। मजदूरों के पास जमीन उपलब्ध होने पर सरकार उन्हें मकान के निर्माण के लिए एक लाख रुपए दे रही है। गरीब मजदूरों को शिक्षा के लिए साइकिल भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होने कहा कि सपा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता व गरीब मजदूरों के बीच ले जाएं। जिससे उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर सलमान वारिसी, अवधेश दिवाकर, जमालुद्दीन इदरीशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed