फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   5.50 crores deposited from 5500 defaulters

Kannauj News: 5500 बकाएदारों से जमा कराया 5.50 करोड़

Tue, 05 Dec 2023 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 05 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
5.50 crores deposited from 5500 defaulters
कन्नौज। बकाएदारों का पंजीकरण कराकर बिल जमा कराने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। चार सबस्टेशनों पर लगे शिविरों में 26 दिनों में 5437 बकाएदारों ने पंजीकरण कराया और 5.70 करोड़ रुपये जमा किए। शिविर में बिजली चोरी के मामलों को भी निपटाया जा रहा है, लेकिन चोरी करने वाले इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन




बकाएदारों को राहत देने के लिए बिजली विभाग की ओर से ब्याज में छूट देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) चलाई जा रही है। अधिक से अधिक बकाएदारों को योजना का लाभ मिल सके इसके लिए विभाग की ओर से पूरे जिले में शिविर लगाए जा रहे हैं। कन्नौज डिवीजन के चार सब स्टेशनों पर अब तक लगाए गए शिविरों में 5437 बकाया उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया और 5.50 करोड़ रुपये जमा कराए। एक से 15 दिसंबर तक 90 प्रतिशत ब्याज माफी मिल रही है। इसके बाद तीसरे चरण में 15 प्रतिशत ब्याज माफी और कम हो जाएगी। अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि एक दिसंबर से बकाया जमा करने के लिए पंजीकरण कराने वालों को विभाग की ओर से 90 प्रतिशत छूट का लाभ दिया जाएगा। 15 दिसंबर के बाद 15 प्रतिशत की ब्याज माफी पर कटौती हो जाएगी। ताकि अधिक से अधिक बकाएदार बिल जमा कर कार्रवाई से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed