फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   52 village heads honored on World Tuberculosis Day

Kannauj News: विश्व क्षयरोग दिवस पर 52 ग्राम प्रधान सम्मानित

Tue, 24 Mar 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
52 village heads honored on World Tuberculosis Day
कन्नौज। विश्व क्षयरोग दिवस पर टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को सफल बनाने वाले 52 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी ने 250 टीबी रोगियों को पोषण किट भी वितरित की।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय और तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथियों ने जिले को टीबी मुक्त बनाने में ग्राम पंचायतों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपनी पंचायतों में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। समय पर जांच और उपचार कराने तथा इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

51 ग्राम प्रधानों को महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र दिए गए। एक ग्राम प्रधान को विशेष उपलब्धि के लिए महात्मा गांधी की रजत प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। निजी चिकित्सालय संघ के अध्यक्ष डॉ. सरित द्विवेदी और अन्य सहयोगी संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी और अजहर हसन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed