{"_id":"5c630cdebdec22128b559801","slug":"51549995230-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने सात विद्यालयों में मारा छापा, गैरहाजिर दो शिक्षकों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने सात विद्यालयों में मारा छापा, गैरहाजिर दो शिक्षकों का रोका वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। बीएसए ने सात विद्यालयों में छापा मारा। दो शिक्षकों के गैरहाजिर मिलने पर उनके वेतन पर रोक लगा दी। रंगाई-पुताई का कार्य पूरा न मिलने पर प्रधानाध्यापक को 15 दिन के अंदर सुधार की चेतावनी दी। ऐसा न होने पर वेतन से रिकवरी के निर्देश दिए। शैक्षिक स्तर खराब मिलने पर अल्टीमेटम जारी किया।
बीएसए दीपिका चतुर्वेदी को उमर्दा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर के निरीक्षण में शैक्षिक स्तर खराब मिला। इंचार्ज प्रधानाध्यापक आफताब आलम के अस्वस्थ रहने के कारण इंचार्ज प्रधानाध्यापक का कार्यभार सहायक अध्यापक अमित कुमार को देने के निर्देश दिए। एक माह के अंदर शैक्षिक स्तर में सुधार की चेतावनी दी। उच्च प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर में रंगाई-पुताई गुणवत्तायुक्त नहीं मिली। रसोई व फर्श की मरम्मत नहीं कराई गई थी। प्रधानाध्यापक श्रीराम को 15 दिन के अंदर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। ऐसा न होने पर वेतन से कटौती की चेतावनी दी। सहायक अध्यापक( विज्ञान) प्रीती ने किट को अभी तक नहीं खोला। इस पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एक माह का अल्टीमेटम जारी किया। कक्षा 6 के छात्र संतोष कुमार का सुलेख व कक्षा आठ की छात्रा नीलम का शैक्षिक स्तर अच्छा मिलने पर बीएसए ने पुरस्कृत किया।
प्राथमिक विद्यालय रहमतपुर में शैक्षिक स्तर खराब मिला। प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह को एक माह का अल्टीमेटम जारी किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय रहमतपुर में शैक्षिक स्तर संतोषजनक मिला। प्राथमिक विद्यालय हरेईपुर में रंगाई-पुताई बेहतर नहीं मिली। इंचार्ज शिक्षामित्र हेमलता से चार्ज हटाकर सक्रिय सहायक अध्यापक को देने के निर्देश दिए गए। इंचार्ज शिक्षामित्र के वेतन पर रोक लगा दी गई। एक माह के अंदर रंगाई-पुताई बेहतर कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय हरेईपुर में पंजीकृत 70 छात्रों में से 11 उपस्थित मिले। सहायक अध्यापक रविनंदनी से स्पष्टीकरण तलब किया गया। प्राथमिक विद्यालय मटकेपुर्वा के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक मोनी राजपूत, कविता सैनी गैरहाजिर मिलीं। दोनों शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी गई।
बीएसए ने सात विद्यालयों में मारा छापा, दो शिक्षकों का रोका वेतन
रंगाई-पुताई व फर्श की मरम्मत का कार्य पूरा नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापक को अल्टीमेटम