फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   अंशिका व कृष्ण कुमार ने लगाई सबसे तेज दौड़

अंशिका व कृष्ण कुमार ने लगाई सबसे तेज दौड़

Sun, 02 Dec 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अंशिका व कृष्ण कुमार ने लगाई सबसे तेज दौड़

विज्ञापन
छिबरामऊ। नेहरू महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन रुकम सिंह ने एक और स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही प्रतियोगिता में 9 स्वर्ण और एक रजत के साथ वह सबसे ज्यादा पदक जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।

रुकुम सिंह ने नौंवा स्वर्ण पदक भारोत्तोलन में जीता। इस स्पर्धा में अब्दुल कलाम ने द्वितीय और प्रशांत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की 800 मीटर दौड़ में अंशिका दुबे ने पहला स्थान हासिल किया। लक्ष्मी देवी द्वितीय और अंजलि शाक्य तृतीय रहीं। छात्रों की तीन हजार मीटर दौड़ में कृष्ण कुमार प्रथम, अवनीश कुमार द्वितीय, सुखराम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ में हेमलता प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय व रितु सागर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


छात्राओं की भारोत्तोलन स्पर्धा में अंशिका दुबे प्रथम, वर्षा शाक्य द्वितीय व अनमोल मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं। प्राचार्या डॉ. अजिता त्रिपाठी अवस्थी ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। डा. आरएन राय, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. बबिता यादव, डॉ. मनोज गर्ग, डॉ. उदयपाल सिंह, प्रो. प्रियंका, प्रो. सर्वेश, प्रो. धरमवीर, प्रो. मनीष, डॉ. आशीष गुप्ता, मो. साबिर, अमित शुक्ला, सत्यम गुप्ता, राजेश दिवाकर, गौरव मिश्रा, रेनू पांडेय, योगेंद्र प्रताप और शांतनु शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रुकम सिंह ने जीते सबसे ज्यादा पदक
भारोत्तोलन स्पर्धा में भी रहे प्रथम, नौ स्वर्ण सहित 10 पदक जीते
क्रासर
अंशिका दुबे ने भी तीसरे दिन दो स्वर्ण झटके
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 01सीएचबीपी53- कुर्सी दौड़ में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed