{"_id":"59aff84a4f1c1bfa7f8b4581","slug":"51504704586-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर भी नहीं दे रहे अल्ट्रासाउंड की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर भी नहीं दे रहे अल्ट्रासाउंड की सलाह
Updated Wed, 06 Sep 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा (कन्नौज)।
राजकीय मेडिकल कालेज में अल्ट्रासाउंड व्यवस्था बंद होने के बाद बुधवार को ओपीडी में मेडिसिन व गाइनी विभाग के डाक्टरों ने मरीजों को पर्चे पर अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह नहीं दी। कुछ मरीजों ने जब डाक्टरों से अल्ट्रासाउंड की सलाह लिखने को कहा तो डाक्टरों ने मेडिकल कालेज में अल्ट्रासाउंड बंद होने की बात कही। कहा कि यदि उन्हें अल्ट्रासाउंड कराना है तो कन्नौज में जिला अस्पताल अथवा प्राइवेट क्लीनिक की सेवाएं ले सकते हैं।
मेडिकल कालेज में तैनात एक मात्र रेडियोलाजी चिकित्सक के भी मेडिकल कालेज छोड़ जाने के बाद एक सितंबर से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद हो गई है। इससे सबसे अधिक दिक्कत गर्भवती को हो रही है। मेडिकल कालेज में आने वाली गर्भवती को अभी तक अल्ट्रासाउंड की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध थी। जिस वजह से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भीड़ लगी रहती थी। गाइनी विभाग की ओपीडी में करीब एक दर्जन गर्भवती ने महिला चिकित्सक से परीक्षण के बाद अल्ट्रासाउंड के लिए कहा। इस पर डाक्टर ने उनको बताया कि मेडिकल कालेज में अल्ट्रासाउंड बंद हो गए हैं। इसके लिए उनको जिला चिकित्सालय जाना होगा। इसी तरह मेडिसिन विभाग में भी पेट दर्द से प्रभावित कई मरीजों ने वरिष्ठ चिकित्सक डा.मृदुल भूषण से अल्ट्रासाउंड लिखने को कहा। इस पर डा. ने बताया कि उन्हें इसके लिए जिला चिकित्सालय अथवा कन्नौज में प्राइवेट क्लीनिक की सुविधा लेनी होगी। इससे मरीजों में काफी मायूसी रही।
प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड के लिए देने पड़ते हैं 800 रुपये
तिर्वा। अल्ट्रासाउंड कराने की व्यवस्था पूरे जिले में सिर्फ जिला अस्पताल में ही उपलब्ध है। इसके अलावा कन्नौज में एक प्राइवेट क्लीनिक में भी अल्ट्रासाउंड होता है। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए भारी भीड़ होने के कारण मरीजों को दस से पंद्रह दिन बाद की डेट दी जाती है। तिर्वा कस्बे के गांधी नगर मोहल्ला निवासी ललित सक्सेना की एक रिश्तेदार मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग में भर्ती है। बुधवार को उन्होंने कन्नौज आकर प्राइवेट क्लीनिक में मरीज का अल्ट्रासाउंड कराया। मेडिकल कालेज में आकर रिपोर्ट दिखाई। बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए उनको 800 रुपये का भुगतान करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रसूताओं को जिला अस्पताल भेजा जा रहा
सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने कहा कि उन्होंने गाइनी विभाग के डाक्टरों को सलाह दी है कि गर्भवती को जरूरी होने पर अल्ट्रासाउंड के लिए लिखे, साथ ही उनको बता दें कि अल्ट्रासाउंड के लिए उन्हें जिला अस्पताल जाना होगा।
डाक्टर भी नहीं दे रहे अल्ट्रासाउंड की सलाह
- मेडिकल कालेज में अल्ट्रासाउंड बंद होने से मरीज परेशान
- मेडिसिन व गाइनी वार्ड में डाक्टरों ने किसी मरीज को अल्ट्रासाउंड के लिए नहीं दी सलाह