{"_id":"5efcd0b28ebc3e43382fec49","slug":"50047-kabeelon-ko-aavaas-kee-ummeed-soochee-shaasan-ko-bheez-kannauj-news-knp568735140","type":"story","status":"publish","title_hn":"50047 गरीबों को आवास की उम्मीद, सूची शासन को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50047 गरीबों को आवास की उम्मीद, सूची शासन को भेजी
विज्ञापन
कन्नौज। बेघर और कच्चे मकानों में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है, आवास प्लस योजना से उन्हें आवास दिए जाएंगे। इसके लिए नगरों और गांवों में सर्वे कराकर 50047 बेघरों की सूची शासन की भेजी जा चुकी है। सबसे अधिक 14592 बेघर उर्मदा ब्लॉक मेें मिले हैं। शासन से बजट मिलने पर पुन सत्यापन कराकर पात्रों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
अभी तक वर्ष 2011 में हुई सामाजिक, आर्थिक और जातीय जनगणना के आधार पर आवासों का आवंटन किया जाता था। वर्ष 2011 में तैयार की गई पात्रता सूची में खामियां रहीं। इस कारण हजारों की संख्या में जरूरतमंदों का आवास नहीं मिल पाए। इससे आए दिन आवास के लिए गरीब बीडीओ से लेकर सीडीओ और डीएम तक प्रार्थनापत्र लेकर पहुंचते हैं। वर्ष 2011 की सूची में नाम न होने की शिकायतें शासन तक पहुंचीं। जिस पर शासन ने आवास प्लस योजना से बेघरों का सर्वे कराने के निर्देश दिए थे। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक, निकायों और राजस्व कर्मियों से सर्वे कराकर आवासहीन, झोपड़ी और कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों का चिह्नित कराया गया है। 50047 लोगों की सूची शासन को भेजी जा चुकी है। शहरी क्षेत्र में 56 हजार रुपये व ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को योजना में शामिल किया गया है।
आवास प्लस योजना में चयनित गरीब
ब्लॉक लक्ष्य
छिबरामऊ 6830
गुगरापुर 1174
हसेरन 6505
जलालाबाद 4308
कन्नौज 4414
सौरिख 5624
तालग्राम 6000
उमर्दा 14592
वर्जन
आवास प्लस योजना से उन परिवारों को आवास दिए जाएंगे जिनको अभी तक लाभ नहीं मिला है। ब्लाक वार सर्वे करवाकर पात्रों का चयन कर लिया गया है। सूची शामिल को भेजी दी गई है। शासन से पैसा मिलने पर पुन: सर्वे कराकर पात्रों के खातों में धनराशि भेजी जाएगी। -सुशील कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए