फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   50 thousand trees will be planted in Sayydpur

सैय्यदपुर सकरी में रोपे जाएंगे 50 हजार पौधे

Sun, 11 Jan 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Sun, 11 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
50 thousand trees will be planted in Sayydpur
सांसद डिंपल यादव के गोद लिए गांव सैय्यदपुर सकरी में शनिवार को संविधान में मौलिक अधिकारों की शपथ व पदयात्रा का आयोजन हुआ। इस दौरान अफसरों ने ग्रामीणों को स्वच्छता सहित खुद सफाई के प्रति सजग रहने का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन


डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि गांव को आदर्श बनाए जाने के लिए नागरिकों को जिम्मेदार बनना पड़ेगा। सतत शिक्षा अभियान के तहत ग्रामीणों को लिखना व पढ़ना सिखाया जाएगा। ताकि उन्हें शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी हो सके।
विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे। महिलाओं का प्रसव अस्पताल के बाहर किसी सूरत में न होने दें। पर्यावरण की दृष्टि से गांव में 50 हजार पौधों का रोपण कराया जाएगा। भूमिहीन परिवारों को आम आदमी बीमा योजना से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि किसी दुर्घटना में उनको लाभ मिल सके। मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव ने कहा कि सफाई के लिए ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों की नियुक्ति है, लेकिन इस व्यवस्था में सभी का जब सहयोग मिलेगा तभी गांव स्वच्छ रह सकेगा। गांव के लोगों में जब जागरूकता आएगी तभी आदर्श गांव स्थापित हो सकेगा। सकारात्मक सोच लानी होगी।


अच्छा कार्य करने वालों की सभी सराहना करें। जिलाधिकारी व जिला स्तरीय अधिकारियों ने तीनों मजरों में पैदल मार्च कर स्वच्छता का ग्रामीणों को संदेश दिया।

इस मौके पर एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, तहसीलदार राजेश सिंह, पीडी एके सिंह कुशवाहा, बीडीओ सदर साधना दीक्षित, समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.पीएन बाजपेयी, अधिशाषी अभियंता जल निगम राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान इखलाक, शिवमूर्ति पांडेय, एनसी टंडन,  ग्रामीण नूरहीन, सरवर अली, पूर्व प्रधान शहनवाज, रिहान अली, असलम खां, डा.निफाकत, रघुवीर, सुनील प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed