फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   50 people ill after eating Rasgulla in Walima, eight admitted

Kannauj: वलीमा में रसगुल्ला खाने से 50 लोग बीमार, आठ अस्पताल में भर्ती, सीएमएस बोलीं- मरीजों की हालत स्थिर

Wed, 24 May 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 24 May 2023 12:25 AM IST
सार

सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि उल्टी, दस्त से पीड़ित कुछ मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी करने पर पता चला कि खाना खाने से उनकी हालत बिगड़ी हैं।

विज्ञापन
50 people ill after eating Rasgulla in Walima, eight admitted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में वलीमा की दावत में खाना खाने के बाद कई मेहमान बीमार पड़ गए। कइयों लोगों को उल्टी आने लगी, इससे हड़कंप मच गया। हालत नाजुक होने पर आठ लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रसगुल्ला खाने से लोगों की हालत बिगड़ गई थी। इसे गर्मी में फूड प्वाइजनिंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मढ़हारपुर गांव है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी सलीम के पुत्र शादाब की बारात इस्माइलपुर गई थी।
विज्ञापन

बरात वापस आने पर मंगलवार को गांव में दावत-ए-वलीमा कार्यक्रम था। बताया जा रहा है कि खाना खाने के दौरान कई लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अधिकांश लोगों को उल्टी, दस्त की समस्या हो गई। आनन फानन मढ़हारपुर गांव निवासी इरफान खान (48), नाजिया (7), रिजायुद्दीन (55), आरजू(1), सुल्तान (52), बक्शीपुर्वा गांव निवासी इरशाद की पुत्री असरा (5), शिफा (4) व पुत्र (2) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बताया जा रहा है कि कई अन्य लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गांव के ही रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना ने बताया कि गांव में दावत-ए-वलीमा कार्यक्रम चल रहा था। खाना खाने के बाद लोगों को उल्टी, दस्त की शिकायत शुरू हो गई। बताया कि करीब 50- 60 लोगों को इस तरह की समस्या हुई।

इसमें कुछ लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि कुछ लोगों को उनके परिजन प्राइवेट अस्पताल लेकर गए हैं। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि उल्टी, दस्त से पीड़ित कुछ मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी करने पर पता चला कि खाना खाने से उनकी हालत बिगड़ी हैं। मरीजों का इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed