{"_id":"58c575cd4f1c1be35fdc3fef","slug":"45-villages-power-gully-to-blow-the-cabin","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल फुंकने से 45 गांवों की बिजली गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल फुंकने से 45 गांवों की बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 12 Mar 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
केबिल सही करते बिजली विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहबलपुर उपकेंद्र के पलिया फीडर की मेन केबिल फुंकने से 45 गांवों की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने बताया कि नमी आने की वजह से केबिल बस्ट हो गई। दोपहर बाद केबिल सही होने पर पलिया फीडर की आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
रविवार सुबह पलिया फीडर की केबिल अचानक फट गई, जिससे क्षेत्र के 45 गांवों की बिजली गुल हो गई। कमालपुर गांव के सामने हाइटेंशन लाइन के क्रास के चलते लगभग 200 मीटर अंडरग्राउंड केबिल बिछाई गई है। नमी के चलते केबिल सुबह 5 बजे के करीब फट कर जल गई। एसएसओ अनिरुद्ध कुमार ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी, जिस पर जेई अवनीश कुमार यादव मौके पर पहुंचे। जेई ने तत्काल कर्मचारियों को बुलाकर केबिल सही कराने के निर्देश दिए। दोपहर बाद कर्मियों ने केबिल सही की तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई ने बताया कि इस केबिल में बाक्स नहीं लगा है। शीघ्र ही कानपुर से केबिल बॉक्स मंगाकर आपूर्ति दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन