फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   42 doctor posts vacant across 45 CHCs and PHCs.

Kannauj News: 45 सीएचसी-पीएचसी में 42 डॉक्टरों के पद खाली

Wed, 10 Jun 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
42 doctor posts vacant across 45 CHCs and PHCs.
कन्नौज। जनपद के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की भारी कमी है। यहां 42 डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्रों पर रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के दावों के विपरीत, स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का इलाज केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। जनपद में कुल 138 डॉक्टरों की तैनाती होनी चाहिए। इनमें 89 नियमित और 49 संविदा के डॉक्टर शामिल हैं। हालांकि, वर्तमान में केवल 96 डॉक्टर ही तैनात हैं। इस कमी के कारण मरीजों को अक्सर रेफर पर्ची थमा दी जाती है। इत्रनगरी की करीब 20 लाख 44 हजार आबादी है। इसके लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सौ शैय्या अस्पताल, नौ सीएचसी और 36 पीएचसी संचालित हैं।
विज्ञापन





डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को समय पर और पूरा इलाज नहीं मिल पाता है। उन्हें छोटे-मोटे इलाज के बाद बड़े अस्पतालों में भेजा जाता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed