फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बेसिक विभाग की नई पहल: अध्यापको की नोटिस व

बेसिक विभाग की नई पहल: अध्यापको की नोटिस व

Mon, 26 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बेसिक विभाग की नई पहल: अध्यापको की नोटिस व
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अधिकारियों के निरीक्षण के समय शिक्षकों को पहचानने के लिए नोटिस व हाजिरी रजिस्टर पर स्वप्रमाणित फोटो लगाए जाने के निर्देश बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को जारी किए। निर्देश दिए कि एक जुलाई से ड्रेस वितरण शुरू करा दिया जाए। ग्राम पंचायतों में नियुक्त सफाई कर्मियों के लिए विद्यालयों में अलग रजिस्टर बनाया जाएगा। इस रजिस्टर में वह प्रतिदिन हाजिरी लगाएंगे। गैर हाजिर रहने वालों की सूचना विभाग को दी जाएगी।

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान स्टाफ के बारे में जानकारी हासिल करने में अफसरों को दिक्कतें होती हैं। तैनात शिक्षक ही बच्चों को पढ़ा रहा है या कोई दूसरा है, इसका पता नहीं लग पाता था। बीएसए ने शासन के निर्देश पर समस्त खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वह प्रत्येक विद्यालय में एक जुलाई से यह आदेश प्रभावी ढंग से लागू करा दें कि वह नोटिस बोर्ड व हाजिरी रजिस्टर पर अपनी स्वप्रमाणित फोटो चस्पा कर दें।
विज्ञापन


जुलाई के प्रथम सप्ताह से ड्रेस वितरण शुरू करा दें। शिक्षक संगठनों के अलावा प्रधानाध्यापकों की शिकायत रहती थी कि स्कूल परिसर व शौचालय की सफाई के लिए सफाई कर्मी नहीं आते है। इससे शौचालय गंदे रहते हैं। विद्यालयों में सफाई की जिम्मेदारी सफाईकर्मी को सौंप दी गई है। प्रधानाध्यापक इन सफाई कर्मियों का रजिस्टर अपने पास बनाएंगे। यदि कोई सफाई कर्मी नहीं आता है तो उसकी शिकायत लिखित रूप से करें। जिला पंचायत राज विभाग को अवगत कराकर लापरवाह सफाई कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बेसिक शिक्षा विभाग ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए की कवायद
- एक जुलाई से ड्रेस वितरण, विद्यालयों में लगेगी सफाई कर्मियों की हाजिरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed