{"_id":"58dea42f4f1c1b380763f25e","slug":"31-march-to-the-hottest-in-ten-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल में सबसे गर्म रहा 31 मार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल में सबसे गर्म रहा 31 मार्च
अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
लू के बचने के लिए मुंह बांधकर जाते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च माह के अंतिम दिन गर्मी न सभी को बेहाल कर दिया। गर्मी ने पिछले 10 साल का रेकार्ड तोड़ दिया। वही मौसम वैज्ञानिकों ने अभी और गर्मी होने का अनुमान लगाया है। शुक्रवार को कन्नौज में मौसम का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यू्नतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. विजय दुबे ने बताया कि साल 2007 में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। ठीक 10 साल बाद 31 मार्च को तापमान 40.6 डिग्री पर पहुंचा है।
विज्ञापन