{"_id":"65cfb515b0f2e3bdde01a936","slug":"300-policemen-deployed-for-19488-candidates-kannauj-news-c-214-1-knj1003-109501-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 19488 परीक्षार्थियों के लिए लगाए 300 पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 19488 परीक्षार्थियों के लिए लगाए 300 पुलिसकर्मी
विज्ञापन
कन्नौज। सिपाही भर्ती परीक्षा के मद्देनजर शनिवार और रविवार को जिला मुख्यालय से लेकर तिर्वा कस्बे में काफी गहमागहमी रहेगी। कारण है कि खाकी वर्दी पहनने के लिए 19,488 परीक्षार्थी किस्मत आजमाएंगे।
प्रशासन की ओर से जो 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उनमें दो शहर में हैं, जबकि आठ तिर्वा कस्बे में हैं। ऐसे में इन दोनों जगहों पर जिला प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की गई है। उधर, देर रात से परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया हैं। इसके लिए धर्मशालाओं और कॉलेजों को निशुल्क ठहराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ई-रिक्शा और ऑटो चालकों का सेंटरों तक उचित मूल्य लेकर पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संतुलित बनाए रखने के लिए चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 300 से अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
डीएम शुभ्रांत शुक्ला और एसपी अमित कुमार आनंद ने शुक्रवार को शहर से लेकर तिर्वा में बने सेंटर का का जायजा लिया। जिन स्कूलों में सेंटर बने हैं, वहां के प्रबंधन से भी बात कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 17 और 18 फरवरी को दो-दो पालियों में होने वाली परीक्षा के तहत हर पाली में 4872 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्रों के आसपास परीक्षा के दौरान फोटो स्टेट, साइबर कैफे, स्टेशनरी की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वर्जित है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
तिर्वा। कस्बे में आठ केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियां कर ली गई है। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्वक कराने के लिए शुक्रवार को डीएम, एसपी व सीओ ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पुलिस भर्ती परीक्षा की हर पाली में 3864 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
तिर्वा। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तिर्वा कस्बे में बनाए गए केंद्रों का करने के बाद एसपी और डीएम ने शिक्षकों के साथ एक बैठक की। जिसमें परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही केंद्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम का भी जायजा लिया।
परीक्षा में शामिल होने के लिए कुछ परीक्षार्थी शुक्रवार की देर रात ही यहां पहुंच गए। उनमें से कुछ अपने परिचित के यहां ठहरे, कुछ ने गेस्ट हाउस का रुख किया। उम्मीद यही जताई जा रही है कि ज्यादा परीक्षार्थी शनिवार की सुबह ही पहुंचेंगे। बाकी परीक्षार्थी अपनी पाली के हिसाब से पहुंचेंगे। परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से जगह-जगह हेल्प डेस्क बनाया गया है। चूंकि सबसे ज्यादा आठ परीक्षा केंद्र तिर्वा में है, इसलिए पुलिस का पूरा जोर वहीं है। शुक्रवार की देर शाम में पुलिस ने गांधी चौराहा, ठठिया चौराहे समेत अन्य मुख्य चौराहों पर पुलिस हेल्पडेस्क बनाई गई है।दूरदराज के अभ्यर्थी होटल व धर्मशाला में रुककर सुबह परीक्षा केंद्र पहुंचेंगे।