फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   30 years imprisonment for raping 13 year old girl

Kannauj News: 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म में 30 साल कैद

Tue, 07 Nov 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 07 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
30 years imprisonment for raping 13 year old girl
कन्नौज। चार साल पहले 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे 30 साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसी मामले में कोर्ट ने दोषी के पिता को दलित उत्पीड़न का दोषी पाते हुए तीन साल कारावास की सजा सुनाई है। 3500 रुपये जुर्माना लगाया है। जबकि भाई को साक्ष्यों के अभाव में दोष मुक्त करार दिया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक किशोर दोहरे व शासकीय अधिवक्ता नवीन दुबे ने बताया कि मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। एक महिला ने गांव के ही रहने वाले करन, भाई अर्जुन व पिता मोतीलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि करन की बाइक से 10 नवंबर 2019 को किशोरी की मां घायल हो गई थी। तब करन से महिला को इलाज कराने के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था। तब से पिता-पुत्रों का घर में आनाजाना शुरू हो गया। कहा कि पिता-पुत्रों के साथ साझा में एक नया ट्रैक्टर खरीदा था। खेत गिरवी रखकर, फसल और जेवर बेचकर ढाई लाख रुपये दिए थे। कहा कि कुछ दिन बाद पता चला कि जो नया ट्रैक्टर खरीदा गया है धोखाधड़ी कर अपने नाम करवा लिया। घर आने जाने के दौरान करन ने 13 वर्षीय पुत्री पर नीयत खराब हो गई। पुत्री को प्रेमजाल में फंसा लिया। पांच अगस्त 2020 को युवक ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। कहा कि जब युवक के घर शिकायत की तो भाई व पिता ने अभद्रता की। पुत्री के साथ दुष्कर्म होने की वजह से वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना कर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए। मंगलवार को साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की जज अलका यादव ने करन को 30 साल कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed