{"_id":"68bb2f7eeb1cfe43740586d4","slug":"30-roadways-buses-will-take-pet-candidates-to-the-examination-centers-kannauj-news-c-214-1-knj1007-136877-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पीईटी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगी 30 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पीईटी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगी 30 रोडवेज बसें
Sat, 06 Sep 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए जिले में 17 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 26,496 परीक्षार्थी शामिल होंंगे। परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। कन्नौज डिपो में 30 बसों को रिजर्व किया गया है तो रेलवे ने कासगंज से कानपुर तक दो पैसेंजर ट्रेनाें का समय भी परिवर्तित किया है। परीक्षा आज और कल दो पालियों में होगी, जिसके लिए प्रशासन ने इंतजाम पूरे कर लिए हैं।
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले में छह व सात सितंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक तो दूसरी पाली में दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी। इसके लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र अधीक्षक व सह केंद्र व्यवस्थापक के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
प्रशासन ने बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल वर्मा ने बताया कि सरायमीरा रोडवेज बस स्टैंड पर 30 बसों को रिजर्व किया गया है। सुबह परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को बस उपलब्ध होगी। यदि एक केंद्र के लिए 30 से अधिक परीक्षार्थी होंगे तो पूरी बस भेज दी जाएगी, जो पेपर छूटने के बाद रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़ देगी। इसी तरह दूसरी पाली के लिए भी परीक्षार्थियों को बसें उपलब्ध कराईं जाएंगीं। इसके लिए चालकों व परिचालकों को निर्देश दे दिए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले बस केंद्र पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट--
रेलवे ने भी दो पैसेंजर ट्रेनों का बदला समय
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए रेलवे ने कासगंज-कानपुर रूट पर दो पैसेंजर ट्रेनों के समय में तीन घंटे का परिवर्तन किया है। गाड़ी संख्या 54156 फर्रुखाबाद-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर ट्रेन छह व सात सितंबर को अपने निर्धारित समय सुबह 9:55 के स्थान पर सुबह 6:55 पर चलेगी और कन्नौज 8:32 बजे पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 55346 कासगंज-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन दोपहर 2:45 के स्थान पर सुबह 11:45 बजे चलेगी और कन्नौज शाम को 4:02 बजे पहुंचेगी। इससे परीक्षार्थियों को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी।
इनसेट--
डीआईजी ने भी किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक हरीश चंदर ने भी जिले के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियों को देखा। उन्हाेंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि वह सीसीटीवी कैमरे चालू रखें। साथ ही एसपी विनोद कुमार को निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे। परीक्षा केंद्र के आसपास वाहन खड़े नहीं होने चाहिए। परीक्षार्थियों के अलावा किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश न दिया जाए।
परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी
आशा पब्लिक स्कूल, नजरापुर पट्टी कन्नौज 1920
क्रिस्तु ज्योति एकेडमी जीटी रोड सराय शाह मोहम्मद 2016
डीएन इंटर कॉलेज दुर्गा नगर तिर्वा 1536
जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मीरवैश्य टोला कन्नौज 960
जेपी एजूकेशन एकेडमी, तिर्वा रोड इंद्रानगर गुरसहायगंज 2400
जागरण पब्लिक स्कूल, जीटी रोड मकरंदनगर 1920
केके इंटर कॉलेज, ग्वाल मैदान कन्नौज 1632
कन्नौज पब्लिक स्कूल, तिर्वा रोड कन्नौज 1536
कानपुर पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन रोड कन्नौज 1152
किसान इंटर कॉलेज, लोहियानगर तिर्वागंज 1920
मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कॉलेज, काजी टोला कन्नौज 1248
पीएसएम पीजी कॉलेज, मकरंदनगर कन्नौज 1536
राजकीय महिला महाविद्यालय चौधरी सराय बांगर कन्नौज 960
सेठ वासुदेव सहाय इंटर कॉलेज, मकरंदनगर कन्नौज 1536
गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मकरंदनगर कन्नौज 960
सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुलिस लाइन रोड कन्नौज 1920
सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, बुधवारी कन्नौज 1344
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
जनपद में छह व सात सितंबर को दो पालियों में 17 केंद्रों पर पीईटी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। प्रश्नपत्रों को सीसीटीवी की निगरानी में खोला जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए एआरटीओ, यातायात पुलिस व परिवहन निगम को निर्देश दिए गए हैं। -आशीष कुमार सिंह, एडीएम व नोडल अधिकारी पीईटी

इनसेट