फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   294 booths will also be put to vote tomorrow

294 बूथों पर कल डाले जाएंगे वोट

Fri, 16 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 16 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
294 booths will also be put to vote tomorrow

तीसरे चरण का मतदान 17 अक्तूबर को तालग्राम और

विज्ञापन
गुगरापुर ब्लाक क्षेत्र में होगा। 294 बूथों पर 1,95,052 मतदाता अपने-अपने प्रत्याशियों को वोट करेंगे। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 145 प्रत्याशी व बीडीसी के कुल 662 उम्मीदवारों के लिए वोट डाले जाएंगे।

तालग्राम ब्लाक क्षेत्र बीडीसी के 97 वार्ड हैं। चार प्रत्याशियों के निर्विरोध होने का रास्ता पहले ही साफ हो चुका है। बचे 93 वार्डों के लिए 419 बीडीसी के प्रत्याशी चुनाव समर में हैं। शनिवार को सुबह सात बजे से बूथों पर मतदान शुरू हो जाएगा। इसी तरह गुगरापुर ब्लाक में बीडीसी के 33 पद हैं।

यहां सभी पदों पर चुनाव होना है। कुल 243 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। गुगरापुर प्रथम भाग के वार्ड सात से कुल 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड आठ गुगरापुर व तालग्राम आंशिक से 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। वार्ड नौ से 24 प्रत्याशी, वार्ड 10 से 13 व वार्ड 11 से 28 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

गुगरापुर में 51,193 मतदाता व 80 बूथ तथा तालग्राम में 1,43,859 मतदाता व 214 बूथ हैं। शनिवार को वह अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उधर, गुगरापुर बीडीओ गिरीश चंद्र दुबे ने पंचायत चुनाव को लेकर बैठक की, जिसमें मतदान कराने पर चर्चा हुई। जहां मतदान होना है, उन स्कूलों का निरीक्षण भी किया गया।

यहां बिजली व्यवस्था व छांव कराने को कहा गया। आरओ अशोक शर्मा, एडीओ यदुनंदन, संतोष शर्मा ने कई मामलों पर चर्चा की। उधर, जीटी रोड कन्नौज स्थित मंडी समिति से गुगरापुर ब्लाक के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मतदान के बाद वापस भी मंडी समिति आना होगा।

सीडीओ उदयराज यादव के मुताबिक, सभी मतदान कार्मिकों व अफसरों को शुक्रवार वाले दिन सुबह छह बजे आना होगा। इसी तरह तालग्राम के लिए स्वामी एकरसानंद इंटर कालेज तेराजाकेट से पोलिंग पार्टियां मूव करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed