फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   25 thousand rupees stolen by breaking the locks of two boxes

Kannauj News: दो गुमटियों के ताले तोड़कर 25 हजार की चोरी

Sat, 02 Aug 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees stolen by breaking the locks of two boxes
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रनवां अंडर पास के निकट चोरों ने गुरुवार की देर रात दो गुमटियों को निशाना बनाया। चोरों ने गुमटियों के ताले तोड़कर 25 हजार रुपये का सामना पार कर दिया। इसके बाद गुमटी में रखी गोलक को खेतों में फेंक गए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। तालग्राम रनवां गांव निवासी विमलेश ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अंडर पास के समीप समोसा, कोल्ड ड्रिंक की गुमटी रखे है। रात में चोरों ने गुमटी के ताले तोड़ कर कोल्ड ड्रिंक, गैस सिलेंडर, सिगरेट आदि सामान पार कर दिया। इससे 25 हजार का नुकसान हो गया है। वहीं, गांव के राजू की हंसिया, खुरपी, लोहे के सामान की दुकान का ताला तोड़ कर चोरी की। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed