फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   25 lakh rupees stolen by breaking the lock of teacher's house

Kannauj News: शिक्षिका के मकान का ताला तोड़कर 25 लाख की चोरी

Thu, 03 Oct 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
25 lakh rupees stolen by breaking the lock of teacher's house
कन्नौज। जिला न्यायालय के निकट किराये के मकान में रहने वाली शिक्षिका के मकान का ताला तोड़कर चोर 25 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। शिक्षिका पति के साथ बुधवार सुबह श्राद्ध के लिए गांव गई थी। शाम को जब आई तो घर का ताला टूटा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


छिबरामऊ के ग्राम रामपुर बैजू निवासी विनीता यादव प्राथमिक विद्यालय कबीरपुर में शिक्षिका हैं और सदर क्षेत्र के मोहल्ला सरायमीरा में जिला न्यायालय के निकट शील बाजपेयी के मकान में किराये में रहती हैं। विनीता ने बताया कि पति नोएडा में एक कंपनी में काम करते हैं। वर्तमान समय में घर से ही वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। बुधवार सुबह वह पति योगेश यादव के साथ ससुर की श्राद्ध करने के लिए गांव गई थीं। शाम को जब आई तो घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर भी टूटा था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि अलमारी में 24 लाख के जेवर और एक लाख रुपये नकद चोर लेकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और साक्ष्य एकत्र किए। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई चोरी, नहीं लगी किसी को भनक
शिक्षिका अपने पति के साथ सुबह करीब 11 बजे घर में ताला डालकर गांव गई थी और शाम 5.30 बजे वहां से वापस आई। इससे साफ जाहिर है कि चोरों ने दिन में ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन किसी को खबर तक नहीं हुई, जबकि न्यायालय मार्ग पर हर समय चहल-पहल बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
शिक्षिका के घर के आसपास और जिला न्यायालय मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का दावा कर रही है।

यह जेवर हुए चोरी
दो हार, चार चूड़ी, तीन सोने की चेन, मंगलसूत्र का पेंडल, 15 अंगूठी, माग टीका, पेंडल, दो जोड़ी झुमकी, तीन जोड़ी टॉप्स, छह जोड़ी तोड़िया, पायल, कमरबंद, नाक की नथ आदि सोने व चांदी के जेवर चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed