फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   242 asthaayee sthalon mein 2970 log kie gae kvaaranteen

242 अस्थायी स्थलों में 2970 लोग किए गए क्वारंटीन

Sat, 04 Apr 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
242 asthaayee sthalon mein 2970 log kie gae kvaaranteen
कन्नौज। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने बताया कि जिले के 242 अस्थायी आश्रय स्थलों में 2970 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। निर्धारित समय सीमा 14 दिन के अंदर कोई भी व्यक्ति केंद्र से बाहर नहीं जाएगा। यहां लगाए गए नोडल अधिकारी सामाजिक दूरी का ध्यान रखेंगे। शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आश्रय स्थलों पर भोजन पकाने की व्यवस्था की जाए। बिजली, पानी, शौचालय, बिस्तर आदि की व्यवस्था रहनी चाहिए। गरीब, असहाय व जरूरतमंद खाद्यान्न से वंचित न रहें। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा। इस मौके पर एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी विनोद कुमार समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed