फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   24 hour power supply should be provided in Perfume Park

Kannauj News: इत्र पार्क में 24 घंटे दी जाए बिजली की आपूर्ति

Thu, 28 Nov 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
24 hour power supply should be provided in Perfume Park
कन्नौज। इत्र पार्क में 24 घंटे बिजली की आपूत्रि व वॉटर प्लाइंट के साथ शौचालय की व्यवस्था की जाए। डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने गुरुवार को ठठिया स्थित इत्र पार्क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन उद्यमियों को प्लाट आवंटित हो चुके है। वह लोग उद्योग की स्थापना करके कार्य को प्रारंभ करे। कार्य में समस्या आती है तो यथा संभव मदद की जाएगी। फेज वन में सिविल का काम पूरा पाया गया।डीएम ने आदेश दिया कि बिजली की आपूर्ति 24 घंटे की जाए। पार्क में वॉटर प्लांट व शौचालय का निर्माण कराया जाए। चौड़ी सड़कोें के साथ अंडर ग्राउंड बिजली की लाइन डाली जाए। ओवरहेड टैंक व स्वागत द्वार बनाया जाए। परियोजना को चोरों ओर से बाउंड्रीवॉल से कवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पांच चरणों में 33 उद्यमियों को भूमि आबंटित की जा चुकी है। एक दिसंबर को इत्र व्यवसाय से जुड़े इच्छुक उद्यमी भूखंड आबंटन के लिए साइड पर निरीक्षण करके परिचर्चा कर सकते है। जिन लोगों ने प्लाट खरीद लिया है वह भी चर्चा में शामिल हो सकते है। इस दौरान डीजीएम ललित यादव, मैनेजर सिविल वी वी सिंह, उपायुक्त उद्योग धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed