फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   238 complaints defaulter, yet 16 missing from the meeting

-238 शिकायतें डिफाल्टर, फिर भी बैठक से नदारद 16 लोग

Sat, 21 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
238 complaints defaulter, yet 16 missing from the meeting
कन्नौज। शिकायतों के निस्तारण में अधिकारियों की लापरवाही सामने आ गई है। पहली बार कई विभागों की 238 शिकायतें डिफाल्टर हो गईं हैं। निर्धारित समय में निस्तारण न होने की वजह से बुलाई गई समीक्षा बैठक में ही 16 लोग नहीं आए। इसमें आठ थाना प्रभारी और सीओ शामिल हैं। सभी से जवाब-तलब हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को एडीएम गजेंद्र कुमार ने जनपद में पहली बार 238 आईजीआरएस संदर्भों के डिफाल्टर होने पर नाराजगी जताई। संबंधित सभी अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की। थानाध्यक्ष सौरिख के 24, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली छिबरामऊ के 15, तिर्वा के 10, थानाध्यक्ष ठठिया, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कन्नौज और थानाध्यक्ष इंदरगढ़ के चार-चार, थानाध्यक्ष विशुनगढ़ की तीन, सीओ तिर्वा, एडीओ छिबरामऊ, बीडीओ छिबरामऊ, डीआईओएस, बीडीओ जलालाबाद, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद छिबरामऊ का एक प्रकरण लंबित पाया गया। इतना ही नहीं, यह लोग बैठक में अनुपस्थित रहे। सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन

भट्टा व्यवसाइयों से मांगा सहयोग
एडीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में भट्टा व्यवसाइयों के साथ बैठक की। उन्होंने गोशालाओं के लिए दान देने की बात कही। कहा, सभी के सहयोग व सेवा से गोशालाओं में अच्छे इंतजाम हो सकेंगे। भूसा दान में देने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed