{"_id":"651b1990d33d7be23d0cd097","slug":"225-lakh-stolen-by-breaking-the-lock-of-temple-office-kannauj-news-c-214-1-knj1003-3620-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मंदिर के कार्यालय का ताला तोड़कर 2.25 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मंदिर के कार्यालय का ताला तोड़कर 2.25 लाख की चोरी
Tue, 03 Oct 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के श्री दिगबंर जैन मंदिर के कार्यालय का ताला तोड़कर चोर ने 2.25 लाख रुपये पार कर दिए। मंदिर के पुजारी ने टूटा ताला देख कमेटी के सदस्यों को जानकारी दी। चोर की तस्वीर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के छिपट्टी मोहल्ला में श्री दिगंबर जैन मंदिर है। रविवार की रात चोर ने मंदिर में घुसकर वहां बने कार्यालय का ताला तोड़ दिया। चोर ने कार्यालय रखीं तीन आलमारियों के ताला तोड़कर 2.25 लाख रुपये पार कर दिए। सोमवार तड़के जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो टूटे ताले देख उनके होश उड़ गए।
उन्होंने आनन-फानन मंदिर कमेटी को मामले की जानकारी दी। चोरी होने की सूचना मिलते ही कमेटी के महामंत्री संजीव कुमार जैन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने मामले की तफ्तीश की। महामंत्री ने पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर आता- जाता दिखाई दे रहा है। वह कुछ सामान सिर पर रखकर लेते जाता दिखा। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने सबसे पहले कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी को दो बार कॉल लगाई। हालांकि उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद तलैया चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
सदर कोतवाली पुलिस चोरियों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। बालापीर मोहल्ला निवासी रिटायर शिक्षिका नजमा के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर 27 सितंबर की रात करीब 2.50 लाख रुपये व 10 तोला सोने के जेवर पार कर दिए थे। पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस चोरी करने वालों तक नहीं पहुंच सकी।