{"_id":"689b854d26746184a2039530","slug":"21-bal-vatikas-will-be-inaugurated-on-independence-day-kannauj-news-c-214-1-knj1005-135742-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: स्वतंत्रता दिवस पर 21 बाल वाटिका की होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: स्वतंत्रता दिवस पर 21 बाल वाटिका की होगी शुरुआत
विज्ञापन
कन्नौज। 50 से कम छात्र-छात्राओं वाले परिषदीय स्कूलों की निकट के स्कूल में पेयरिंग कराई जा रही है। जिले में अब तक 64 स्कूलों की पेयरिंग कराई गई है। अब इन स्कूलों में बाल वाटिका संचालित की जाएंगी। बाल वाटिका में तीन साल से छह साल तक के छात्रों को अक्षर ज्ञान दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने बाल वाटिका के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त पर 21 बाल वाटिका की शुरुआत शिक्षा विभाग करने जा रहा है।
सरकार के निर्णय के बाद शिक्षा विभाग ने बाल वाटिका संचालन की तैयारी शुरू कर दी हैं। जिले में 21 बाल वाटिकाओं का 15 अगस्त से संचालन शुरू होने जा रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बाल वाटिका में तीन साल से छह साल तक के बच्चों को अक्षर ज्ञान और शारीरिक अभ्यास कराए जाएंगे। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि 15 अगस्त से 21 बाल वाटिकाओं की शुरुआत की जाएगी।