फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पकड़े जाने लगे अन्ना मवेशी

पकड़े जाने लगे अन्ना मवेशी

Mon, 07 Jan 2019 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
पकड़े जाने लगे अन्ना मवेशी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। शासन के आदेश और डीएम के निर्देश के बाद जिले के अधिकारी अन्ना मवेशी अस्थायी गोशालाओं में बंद कराने लगे हैं। सोमवार को कन्नौज बीडीओ ने पैंदाबाद में बने गोशाला में 10 और तिर्वा एसडीएम ने तिर्वा नगर पंचायत में बनी गोशाला में 5 अन्ना मवेशी पकड़वाकर बंद कराए। जिले के सभी अन्ना मवेशियों को 10 जनवरी तक हर हाल में पकड़वाकर अस्थायी गोशालाओं में बंद करने का आदेश मुख्यमंत्री ने दिया है।

कन्नौज ब्लॉक के बीडीओ धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को पैंदाबाद गांव में बनाई गई अस्थायी गोशाला का निरीक्षण कर शेड, तिरपाल डालने और मवेशियों के लिए चारे व पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि सोमवार को 10 अन्ना मवेशी पकड़कर गोशाला में बंद किए गए। दो दिन में सड़कों पर घूम रहे सभी मवेशियों को गोशाला में बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


तिर्वा एसडीएम रामदास ने नगर पंचायत अधिकारियों के साथ सड़कों पर घूम रहे पांच मवेशी पकड़वाकर पुराने सीओ आफिस में बनी अस्थायी गोशाला में बंद कराया। कहा कि सभी अन्ना मवेशी गोशाला में बंद कराए जाएंगे। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि सभी अस्थायी गोशाला में चारे, पानी व मवेशियों के इलाज की व्यवस्था शासन की ओर से कराई जाएगी। देखरेख के लिए ब्लॉक व तहसील स्तरीय टीमें बनाई गई हैं। छिबरामऊ तहसील क्षेत्र में अन्ना मवेशी पकड़ने का अभियान अभी शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छिबरामऊ तहसील क्षेत्र में अभी तक एक भी अस्थायी गोशाला शुरू नहीं हुई है। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि अस्थाई गोशाला के लिए 13 जगह चिह्नित की गई हैं। इनमें 1155 अन्ना मवेशी रखने की व्यवस्था की जाएगी। इन मवेशियों के लिए चारा, पानी व इलाज की व्यवस्था भी शासन करेगी। उधर, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीएन लवानिया ने बताया कि क्षेत्र के बिकूपुर और कसिया नंदपुर गांव में पहले से ही गोशाला चल रही है। गोशाला संचालकों से अन्ना मवेशी बंद करने के लिए बात की गई थी लेकिन वह चारे का खर्च मांग रहे हैं। अस्थायी गोशाला के लिए मुरली नगला व बिबिया जलालपुर में बंद पड़ी दूध डेयरी के मालिकों से भी बात की गई थी लेकिन वे अपनी जगह का किराया मांग रहे हैं। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। अस्थायी गोशाला के लिए जगह ढूंढी जा रही है।


उधर, छिबरामऊ नगरपालिका आवास विकास कालोनी स्थित सीवर कुआं परिसर में अस्थायी गोशाला बनवा रही है। पहले गोशाला बारातघर के पास बनाई जानी थी लेकिन सभासदों के विरोध के चलते जगह बदल दी गई है। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गोशाला में 10 नांदों की व्यवस्था की गई। यहां बंद होने वाले अन्ना मवेशियों के परीक्षण के लिए पशु चिकित्साधिकारी डॉ.डीएन लवानिया को पत्र भेजा गया है।



पकड़े जाने लगे अन्ना मवेशी
पैंदाबाद की गोशाला में 10 और तिर्वा नगर की गोशाला में पांच मवेशी बंद किए गए

फोटो 07केएनजेपी 02- गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे बीडीओ धर्मेंद्र सिंह यादव।
फोटो 07केएनजेपी 03- गांव पैंदाबाद के गोशाला में पहुंचाएं जा रहे अन्ना मवेशी।
फोटो 07केएनजेपी 07- तिर्वा पंचायत अधिकारियों के साथ अन्ना मवेशी पकड़वाते एसडीएम रामदास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed