{"_id":"587e4ee44f1c1b3403effd57","slug":"20-hours-50-villages-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 घंटे से 50 गांवों की बिजली गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 घंटे से 50 गांवों की बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
electricity
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतौली बिजली उपकें द्र की मेन लाइन में फाल्ट आने के चलते उपकेंद्र से जुड़े 50 गांवों की बिजली 20 घंटे से गुल है। श्याम सिंह, विश्वनाथ, रामपाल, अतर सिंह, मथन्नीलाल, दीप कुमार, नरेंद्र कुमार, रघुवीर, ओमशंकर ने बताया कि तालग्राम उपकेंद्र के काटकर क्षेत्र के गांवों को मतौली उपकेंद्र से जोड़े जाने के बाद से आए दिन फाल्ट आ रहे हैं। इससे बिजली सप्लाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन
सोमवार शाम से मतौली उपकेंद्र की मेन लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण केंद्र के फीडरों से जुड़े अमोलर, बरियापुरवा, दलापुरवा, ढिपारा, राजापुरवा, भवनियापुर, डम्मरपुरवा, बिचपुरवा सकरैनी गढ़िया मोतीपुरवा, खदरी, जलालपुर, गोवा, मतौली, अलीनगर, दानिहार, भूड़पुरवा, सैजापुर, बिरियाहार, टिकुरियन, मझपुरवा, क्यूलिया तिराहा, दानेहार समेत 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। इस कारण खेतों पर पानी लगाने की आस में किसानों को रातभर बिजली आने का इंतजार करना पड़ा। ग्रामीण भी अंधेरे में रहने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन
उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन मोहित ने बताया कि शाम को कन्नौज की ओर से आने वाली लाइन में फाल्ट आया था। दो फेस हो जाने के बाद लाइन कुछ देर चली। इसके बाद पू्री बिजली चली गई। उपकेंद्र मतौली के जेई रमेश चंद्र मौर्या ने बताया कि कन्नौज से बहेरिन आने वाली मेन लाइन में फाल्ट है। लाइनमैन की ओर से पेट्रोलिंग कराई जा रही है। फाल्ट को खोजकर शीघ्र बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराकर आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन