{"_id":"5f567a368ebc3e43953a23e9","slug":"2-kisore-ghayal-kannauj-news-knp5813152121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो किशोर घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ। दुकान में रखा मोबाइल लेने के लिए निकले दो किशोरों की बाइक में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हेलमेट न होने से दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी है। दोनों को हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि हेलमेट होता तो सिर चुटहिल होने से बच गया होता।
सोमवार को क्षेत्र के ग्राम रकरा निवासी निशांत मिश्रा(13) पुत्र प्रमोद मिश्रा अपनी बाइक से गांव के ही दोस्त सुंदरम दुबे(15) पुत्र दिनेश चंद्र दुबे के साथ छिबरामऊ में एक दुकान से अपना मोबाइल लेने जा रहा था। बाइक श्रीराम गेस्ट हाउस के पास पहुंची। तभी गुरसहायगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवक घायल हो गए। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। बाइक चला रहा निशांत हेलमेट नहीं पहने था। इससे सिर में भी चोट लगी है। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया।
------------------------------------