{"_id":"598c9cc64f1c1bed128b4647","slug":"191502387398-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो की टक्कर से एक की मौत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो की टक्कर से एक की मौत दो घायल
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की शाम पांच बजे के करीब ठठिया थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव के सामने तेज रफ्तार स्कार्पियो तीन लोगों को टक्कर मारकर पलट गई। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अलीगढ़ जनपद के थाना दादौन के गांव रनमोचना निवासी दिनेश कुमार (30) अपने परिवार के सदस्य विपिन (28) व नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के निवासी प्रेम प्रदीप (32) के साथ पोलो कार से लखनऊ से एक्सप्रेस वे से होकर नोएडा की ओर जा रहे थे। शाम पांच बजे के करीब इनायतपुर गांव के सामने उनकी कार का एक्सल टूट गया। इस पर तीनों कार से उतरकर खड़े थे। उसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने तीनों युवकों को रौंद दिया। दिनेश की मौके पर मौत हो गई।
विपिन व प्रेम प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, स्कार्पियो भी कुछ दूर जाकर पलट गई। सूचना पाकर यूपी 100 डायल की गाड़ी पहुंची और दोनों घायलों को मेडिकल कालेज ले आई। यहां प्रेम प्रदीप की हालत चिंताजनक बनी है। उधर, दुर्घटना की सूचना पाकर ठठिया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव अस्पताल ले गए। ठठिया थानाध्यक्ष के मुताबिक स्कार्पियो का चालक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार खराब होने पर तीनों खड़े थे