{"_id":"69b452036ac0a77ae3042a9c","slug":"18335-applications-for-pm-samman-nidhi-rejected-kannauj-news-c-214-1-knj1006-145938-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पीएम सम्मान निधि के 18,335 आवेदन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पीएम सम्मान निधि के 18,335 आवेदन निरस्त
विज्ञापन
कन्नौज। पीएम किसान सम्मान योजना को लेकर किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 12 मार्च तक तहसील स्तर पर 75,056 आवेदन आए। इसमें 56,244 आवेदन स्वीकृत किए गए। अधिकारियों ने विभिन्न कारणों का हवाला देकर 18,335 आवेदन निरस्त कर दिए। 477 आवेदन अधिकारियों की लाॅगिन पर लंबित पड़े हैं।
योजना के तहत किसानों को सालाना छह हजार रुपये की मदद दी जाती है। इस धनराशि को दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। लाभ लेने से पहले किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। इसके बाद अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रकार की जांच की जाती है। जांच के बाद किसानों की सूची डीएम के बाद शासन को भेजी जाती है। वहां स्वीकृति के बाद लाभ मिलने लगता है। छिबरामऊ में 36,470, सदर में 16294 और तिर्वा तहसील क्षेत्र में 22,292 आवेदन आए हैं। छिबरामऊ ने 29,905 आवेदन स्वीकृत, 6403 आवेदन निरस्त किए गए हैं, जबकि 162 लंबित हैं। सदर तहसील क्षेत्र में 16,294 आवेदन आए। इसमें 11,099 आवेदन स्वीकृत हुए और 5035 आवेदन निरस्त किए गए। वहीं, 160 आवेदन लंबित पड़े हैं। तिर्वा में 22,292 आवेदन आए, जिसमें 15,240 आवेदन स्वीकृत किए गए और 6897 आवेदन निरस्त हुए हैं। 155 आवेदन अधिकारियों की लाॅगिन पर निस्तारण के लिए लंबित पड़े हैं। वहीं, किसान कृषि विभाग समेत अन्य कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि लंबित आवेदनों का निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों से योजना की विस्तृत रिपोर्ट ली जाएगी।
जिला स्तर पर आए आवेदन
ऑननलाइन रिपोर्ट के अनुसार योजना के तहत 58,966 आवेदन आए। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा 48,469 आवेदन स्वीकृत किए। विभिन्न कारणों का हवाला देकर 10 हजार 500 आवेदन निरस्त कर दिए गए। हालांकि जिला स्तर के अधिकारी के लाॅगिन पर एक भी आवेदन लंबित नहीं है।
विज्ञापन
किसानों में रोष और परेशानी
आवेदन निरस्त होने की खबर से किसानों में चिंता का माहौल है। किसानों का कहना है कि वह बार-बार जन सेवा केंद्रों और कृषि विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों के कारण सुधार नहीं हो पा रहा है। कई किसानों के पास आय का दूसरा साधन नहीं है और वह खेती के खर्चों के लिए इसी दो हजार रुपये की किस्त पर निर्भर रहते हैं।