फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 17 Mar 2019 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
सौरिख(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में हेलमेट चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन

आसाम के तिनसुखिया थाना क्षेत्र के हिजगुरी निवासी आकिब नवाज (28) पुत्र समसुल अपने साथी लखनऊ के हुसैनाबाद शीशमहल निवासी सैय्यद मो.सुजा पुत्र सैय्यद मो.हसन के साथ दिल्ली से लखनऊ जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सिकंदरपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे आकिब की मौके पर मौत हो गई। साथी सैय्यद मो.सुजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही यूपीडा की गाड़ी और एनसीसी कर्मचारियों ने घायल सुजा और मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बाइक सवार दोनों युवक दिल्ली में डाटा इन कंपनी में काम करते थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे, टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन



डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed