फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   रोड न बनने से ग्रामीण नाराज, किया प्रदर्शन

रोड न बनने से ग्रामीण नाराज, किया प्रदर्शन

Thu, 04 Apr 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
रोड न बनने से ग्रामीण नाराज, किया प्रदर्शन
छिबरामऊ (कन्नौज)। ग्राम पंचायत जसुआमई की सड़क का निर्माण डेढ़ दशक से न होने से यहां के ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन



जसुआमई के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि गांव में जीटी रोड से लेकर सफाखेड़ा, सुजातनगर, गदनपुर तुर्रा से होते हुए मुख्य सड़क फर्रुखाबाद मुख्यालय को जोड़ती है। इस सड़क का लगभग 18 वर्ष पहले निर्माण हुआ था। इसके बाद से मरम्मत नहीं हुई। बरसात के दिनों में तो इस सड़क का हाल और भी ज्यादा खराब हो जाता है। कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण कराने की मांग की गई। सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन के दौरान हरिओम प्रधान, अमित तिवारी, अवनींद्र मोहन तिवारी, कौशल तिवारी, अरुण दीक्षित, विकास मिश्रा, आनंद मोहन, संजीव तिवारी, अरुण कुमार नाई, इंद्रेश सविता, विवेक, सालिगराम कश्यप, ब्रजेश किशोर, पंकज बाथम, नंदकिशोर राजपूत, कमलेश सविता, मदनलाल राजपूत, प्रमोद कठेरिया, रामानुज दुबे, सौरभ दीक्षित, वासुदेव कठेरिया, सर्वेश दीक्षित, श्रीपाल, रामआसरे सविता व राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed