{"_id":"5c17eff6bdec2256fe7bcc73","slug":"171545072630-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जमाफी से छूट न पाए कोई किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जमाफी से छूट न पाए कोई किसान
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। कोई भी पात्र किसान कर्ज माफी (फसल ऋण मोचन) योजना से छूटने न पाए। बैंकों और अधिकारी इसका ध्यान रखें। ये निर्देश सोमवार को समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिए।
कलक्ट्रेट में हुई फसल ऋण मोचन योजना की समीक्षा बैठक में जिलधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि योजना के तहत बैकों की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में हेल्प डेस्क में सभी पात्र कृषकों की केसीसी पासबुक, बैकों से पूर्ण अपडेट कराकर पासबुक की प्रथम तथा अंतिम पेज की छायाप्रति के अतिरिक्त आधार कार्ड नंबर, खतौनी आदि आवश्यक संबंधित अभिलेख निर्धारित समय सीमा के अंदर जमा कराए जाएं। निर्देश दिए कि फसल बीमा योजना के अंतर्गत 31 दिसंबर तक फसलों के बीमा की कार्यवाही कर ली जाए। आधार नंबर के बिना कोई भी प्रीमियम की कटौती न की जाए।
डीएम ने कहा कि बिना अनुमति लिए मुख्यालय छोड़ने वाले अफसरों की अब खैर नहीं है। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने ऐसे सभी अफसरों को आगाह किया है कि यदि उन्होंने बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ा तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठकों में कार्यालय अध्यक्षों की उपस्थिति हरहाल में हो। पेंशनर्स दिवस बैठक में शिक्षा विभाग के 2250 पेंशन से संबंधित लंबित प्रकरणों पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
बीएसए दीपिका चतुर्वेदी को तत्काल समय सीमा निर्धारित कर सूची प्रस्तुत करने को कहा। कहा कि तहसील स्तर पर जो भी पेंशन से संबंधित प्रकरण लंबित हैं, उन्हें निस्तारित कर तत्काल पेंशन धारकों को भुगतान किया जाए।
कर्जमाफी से छूट न पाए कोई किसान
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए अधीनस्थों का आदेश
क्रासर
बीएसए को पेंशनर्स के मामले जल्द निपटाने के निर्देश दिए
फोटो-21- कलक्ट्रेट में बैठक लेते जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और अन्य अधिकारी।