फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   किसानों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

किसानों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 18 Dec 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। कटरी क्षेत्र के गुमटिया, अड़ंगापुर और चौरा चांदपुर के किसानों ने सोमवार को भूमि की पैमाइश के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ग्राम प्रधान, लेखपाल और कानूनगो पर मानमानी करने के आरोप भी लगाए।

तीनों गांवों में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। खेतों में फसल खड़ी होने के दौरान पैमाइश के विरोध में किसान एक महीने में तीसरी बार सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे थे। किसानों ने बताया कि पहले ही दो बार पैमाइश रोकने के लिए प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। 26 नवंबर को भी डीएम को प्रार्थनापत्र दिया गया था। तब डीएम ने फसल कटने तक पैमाइश रोकने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद ग्राम प्रधान, लेखपाल और कानूनगो पैमाइश करा रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जमीनों की पैमाइश नहीं रोकी गई तो परिवार समेत कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में बेेचेलाल, डोरीलाल, राम लखन राजपूत, रामआसरे राजपूत, सचिन, हरीराम, संतराम, सुनील, रामू, रमई, रामकिशन, संजय, जयराम, कमलेश, बल्देव, बालक राम, रामसरन, बनवारी लाल, अर्जुन सिंह, जागेश्वर, देवेंद्र, प्रदीप, राम लखन, भोला, पप्पू, रामनरेश, संजू वर्मा, राज, देवेंद्र सिंह लोधी, अनीता देवी, विकास कुमार, हरीराम, गंगादास, ऊषा देवी और सरोजनी सहित करीब 50 किसान शामिल रहे। डीएम रवींद्र कुमार ने ग्रामीणों से कहा कि जब तक खेत में फसल खड़ी है तब तक पैमाइश नहीं की जाएगी। अगर ग्राम प्रधान, लेखपाल व कानूनगो इस बीच पैमाइश करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
खड़ी फसल के बीच खेतों की पैमाइश का विरोध कर रहे हैं किसान
ग्राम प्रधान, लेखपाल और कानूनगो पर लगाया मनमानी करने का आरोप
फोटो 17केएनजेपी 09- पैमाइश के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कटरी क्षेत्र के ग्रामीण।
चकबंदी के विरोध में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed